तेहरान के ऊपर बने जहरीले बादल दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण भारत की ओर नहीं बढ़ेंगे. दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्री-मॉनसून सीजन में सामान्य होती हैं और फिलहाल इनका रुख पश्चिमी चीन की ओर है. तेहरान में तेल रिफाइनरी हमलों से फैलने वाले रसायन तेजाबी बारिश पैदा कर सकते हैं जो पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं.