अब भारत में ही बनेगा सैन्य हेलीकॉप्टर, अदाणी ने इटली की डिफेंस कंपनी लियोनार्डो से की अहम डील

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ये समझौता काफी अहम है. उन्होंने कहा कि हमारी बढ़ती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम की जरूरत है. इसलिए सक्षम निजी क्षेत्र की कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की भागीदारी बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर बनाने की अदाणी और इटली की कंपनी के बीच डील.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अदाणी डिफेंस और इटली की लियोनार्डो कंपनी ने भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर निर्माण के लिए रणनीतिक समझौता किया है.
  • इस साझेदारी से भारत में हेलीकॉप्टर निर्माण इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा और स्थानीय उद्योगों की भागीदारी बढ़ेगी.
  • हेलीकॉप्टर के मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल के साथ पायलट और तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी भारत में होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए अदाणी डिफेंस और एयरोस्पेस और इटली की कंपनी लियोनार्डो के बीच एक रणनीतिक समझौता हुआ है. जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर बनाएंगे. इसका मकसद खास तौर से भारतीय सशस्त्र बलों की बढ़ती सैन्य जरूरतों को पूरा करना है. इस साझेदारी के तहत भारत में एकीकृत हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. स्थानीय उद्योगों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी. साथ ही घरेलू सप्लाई चेन को भी मजबूत किया जाएगा. समझौते के तहत हेलीकॉप्टर के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल की सारी सुविधाएं भारत में विकसित की जाएगी.

पायलट प्रशिक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी होगी

इसके साथ ही पायलट प्रशिक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी. इस साझेदारी के तहत लियोनार्डो, हेलीकॉप्टर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उन्नत डिज़ाइन, और बेहतर तकनीक उपलब्ध कराएगी. वहीं अदाणी डिफेंस अपनी निर्माण क्षमता, औद्योगिक ढांचे और रक्षा अनुभव का उपयोग करते हुए अत्याधुनिक हेलीकाप्टर तैयार करेगी. 
 

अदाणी और इटली की डिफेंस कंपनी लियोनार्डो से की अहम डील.

आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाएगी यह सामरिक साझेदारी

यह सामरिक साझेदारी आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाएगी. इससे भारत की रक्षा तैयारियां मजबूत होंगी. यह भारत को हेलीकॉप्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाएगा. यह नया हेलीकॉप्टर इकोसिस्टम भविष्य में नागरिक विमानन क्षेत्र की जरूरतों को भी पूरा करने में मददगार साबित होगा. इस समझौते के तहत देश में हजारों उच्च-कौशल नौकरियां पैदा होंगी.

भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर बनाने वाली डील के बाद हाथ मिलाते दोनों कंपनी के प्रतिनिधि.

जीत अदाणी बोले- भारत में टिकाऊ हेलीकॉप्टर इकोसिस्टम होगा तैयार

साथ ही इंजीनियरिंग, निर्माण, लॉजिस्टिक्स और मेंटेनेंस क्षेत्रों को लाभ मिलेगा. अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि यह साझेदारी भारत में एक मजबूत और टिकाऊ हेलीकॉप्टर इकोसिस्टम तैयार करेगी और देश को वैश्विक एयरोस्पेस शक्ति बनाएगी.

वहीं, अदाणी डिफेस एंड एयरोस्पेस के CEO आशीष राजवंशी ने कहा कि अगले दशक में भारतीय सशस्त्र बलों को एक हजार से अधिक हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होगी. यह साझेदारी स्वदेशी रक्षा उत्पादन को गति देगी. लियोनार्डो हेलीकाप्टर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर जियान पिएरो कुटिल्लो ने कहा कि यह सहयोग भारत को आधुनिक तकनीक और बेहतर ऑपरेशनल क्षमताएं प्रदान करेगा. 

रक्षा सचिव बोले- यह समझौता काफी अहम

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ये समझौता काफी अहम है. उन्होंने कहा कि हमारी बढ़ती परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम की जरूरत है. इसलिए सक्षम निजी क्षेत्र की कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की भागीदारी बेहद जरूरी है. इससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और रक्षा खरीद में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनेगी.

यह भी पढ़ें - अदाणी डिफेंस को मिला बड़ा सम्मान, कानपुर एम्युनिशन कॉम्प्लेक्स के लिए जीता 'SIDM चैंपियन अवॉर्ड 2025'

Advertisement

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)