अदाणी डिफेंस और इटली की लियोनार्डो कंपनी ने भारत में सैन्य हेलीकॉप्टर निर्माण के लिए रणनीतिक समझौता किया है. इस साझेदारी से भारत में हेलीकॉप्टर निर्माण इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा और स्थानीय उद्योगों की भागीदारी बढ़ेगी. हेलीकॉप्टर के मेंटेनेंस, रिपेयर, ओवरहॉल के साथ पायलट और तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था भी भारत में होगी.