जज के परिवार पर हमला करने वाला 'राजू शर्मा' गिरफ्तार, CBI ने 16 साल बाद दबोचा डबल मर्डर का आरोपी

सीबीआई की टीम पिछले कई सालों से उसकी तलाश में जुटी थी. जांच के दौरान तकनीकी जानकारी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए पता चला कि पारस राम अपनी पहचान बदलकर राजू शर्मा के नाम से रह रहा है. इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आखिरकार उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CBI ने 16 वर्ष से फरार डबल मर्डर केस के आरोपी पारस राम उर्फ राजू शर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
  • मामला 29 जुलाई 2010 का है, जिसमें राजस्थान के कामा इलाके में फायरिंग से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए थे.
  • आरोपी पारस राम को जयपुर की अदालत ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 16 साल से फरार चल रहे डबल मर्डर केस के एक घोषित अपराधी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पारस राम उर्फ राजू शर्मा है, जो इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. सीबीआई ने आरोपी को 5 मार्च 2026 को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया.

CBI के मुताबिक यह मामला 29 जुलाई 2010 का है. आरोप है कि पारस राम समेत छह लोगों ने राजस्थान के कामा इलाके में एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनमें एक पिता और उनका बेटा शामिल थे. दोनों उस समय के एडिशनल सेशंस जज के परिवार के सदस्य थे. फायरिंग में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के निर्देश पर 6 अप्रैल 2011 को सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की. जांच के दौरान पारस राम फरार हो गया और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा. बाद में जयपुर की एसीजेएम एसपीई कोर्ट ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया और उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया. उसके फरार रहने की वजह से उसके खिलाफ चल रही सुनवाई भी रोक दी गई थी.

सीबीआई की टीम पिछले कई सालों से उसकी तलाश में जुटी थी. जांच के दौरान तकनीकी जानकारी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए पता चला कि पारस राम अपनी पहचान बदलकर राजू शर्मा के नाम से रह रहा है. इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आखिरकार उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. सीबीआई अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े बाकी पहलुओं की जांच कर रही है. सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे की जांच अभी जारी है और इस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है.

ये भी पढें :  तप रहा कश्मीर, सूख रही झेलम... गुलमर्ग से श्रीनगर तक जहां बिछती थी बर्फ, वहां तपिश की मार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump चुनेंगे ईरान का नया Supreme Leader? | Bharat Ki Baat Batata Hoon