CBI ने 16 वर्ष से फरार डबल मर्डर केस के आरोपी पारस राम उर्फ राजू शर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है. मामला 29 जुलाई 2010 का है, जिसमें राजस्थान के कामा इलाके में फायरिंग से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए थे. आरोपी पारस राम को जयपुर की अदालत ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर 5 लाख रुपये का इनाम भी रखा था.