विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

Zayn Malik की बहन ने 17 वर्ष की उम्र में की शादी, सोशल मीडिया पर बनीं निशाना तो पति ने यूं की बोलती बंद

जायन मलिक (Zayn Malik) की बहन सफा (Safaa) ने 17 वर्ष की उम्र में शादी कर ली है. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के रिएक्शन आ रहे थे. जिसका करारा जवाब उनके पति ने दिया है.

Also Read in
Zayn Malik की बहन ने 17 वर्ष की उम्र में की शादी, सोशल मीडिया पर बनीं निशाना तो पति ने यूं की बोलती बंद
जायन मलिक (Zayn Malik) की बहन सफा ने की शादी
  • जायन मलिक की बहन सफा ने 17 वर्ष की उम्र में की शादी
  • शादी की फोटो हुईं वायरल
  • मार्टिन टीजर से की है शादी
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर और सॉन्ग राइटर जायन मलिक (Zayn Malik) हाल ही में अपनी बहन सफा की शादी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, जायन मलिक (Zayn Malik) की बहन सफा (Safaa Malik) ने 17 वर्ष की उम्र में बॉयफ्रेंड मार्टिन टीजर से शादी की है. दोनों की शादी पारंपरिक तरीके से हुई है. मार्टिन और सफा की शादी की कई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इन फोटो को जायन मलिक (Zayn Malik) और सफा मलिक (Safaa Malik) की मम्मी त्रिशा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इन फोटो में जायन मलिक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. 

Shubh Mangal Zyada Saavdhan का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे आयुष्मान

My baby girls big day

A post shared by Trisha Malik (@trishamalik1069) on

इस फोटो को शेयर करते हुए जायन मलिक (Zayn Malik) की मम्मी त्रिशा मलिक ने लिखा, "मेरी छोटी बेटी का बड़ा दिन." सोशल मीडिया पर साझा हुई इन फोटो में सफा मलिक पांरपरिक दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. बता दें कि सफा ने पिछले हफ्ते ही अपना 17वां जन्मदिन मनाया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कम उम्र में शादी होने को लेकर सफा सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई थीं. लेकिन उनके पति ने इसका करारा जवाब दिया है. 

रेखा ने Deepika Padukone को दिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, फैन्स बोले- 6 साल पुरानी फिल्म के लिए क्यों...

शादी के बाद मार्टिन टीजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों का धन्यवाद भी किया, साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "जिन्होंने हमारा समर्थन किया है, उनका धन्यवाद. लेकिन किसी को परेशान करना और धमकाना अच्छी बात नहीं है." बता दें कि जायन मलिक (Zayn Malik) अपने वन डायरेक्शन बैंड के लिए खूब जाने जाते हैं. हालांकि, 2016 में अपने म्यूजिक करियर के लिए उन्होंने इस बैंड को छोड़ दिया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zayn Malik, Zayn Malik Sister, Safaa, Zayn Malik Sister Safaa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com