विज्ञापन

'Resident Evil' के सेट पर हुआ खतरनाक हादसा, मौत के मुंह से लौटे ऑस्टिन अब्राम्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

18 सिंतबर को रिलीज होने वाली फिल्म Resident Evil के डायरेक्टर क्रेगर ने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर की जान पर बन आई थी बात.

'Resident Evil' के सेट पर हुआ खतरनाक हादसा, मौत के मुंह से लौटे ऑस्टिन अब्राम्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
Resident Evil के सेट पर हुआ था खतरनाक हादसा
Youtube
नई दिल्ली:

रेसिडेंट ईविल का ट्रेलर कल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया. इस ट्रेलर को देखकर एक बात जो नजर आई की फिल्म के हर सीन में कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसके बारे में आप सोचेंगे भी नहीं. फिल्म के डायरेक्टर जैक क्रेगर ने एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग में हुए एक ऐसे वाक्ये की बात की, जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस हॉरर फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर ऑस्टिन अब्राम्स एक जानलेवा हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बच गए थे. 

सीन को रियल दिखाने के लिए उठाया ये कदम, बाल-बाल बची जान

फिल्म की शूटिंग के समय सीन को रियल दिखाने के लिए कई बार एक्टर ऐसे कदम उठाते हैं. लेकिन ये वाकई डरा देने वाला था. SlashFilm से बात करते हुए, क्रेगर ने बताया कि अब्राम्स, जो वीडियो गेम पर बेस्ड इस प्रोजेक्ट में मेडिकल कूरियर ब्रायन का रोल प्ले कर रहे हैं. शूटिंग के दौरान एक सीन के लिए क्रेन से एक शरीर के बराबर खून से भरे बैग को नीचे गिराया जाना था, जिसका वजन 150 पाउंड था. इस बैग से ब्रायन बस कुछ इंच की दूरी पर ही थे.

क्रेगर ने बताया कि अगर वो उसके नीचे होते तो इतने वजन का बैग उनके ऊपर गिरने से उनकी जान भी जा सकती थी. 'अगर वो एक कदम भी दाई तरफ होते, तो वो मर जाते.' क्रेगर ने आगे बताया कि, 'ये स्टंट सीन फिल्म में भी है. इसलिए इतना जोखिम लेना सही साबित हुआ. लेकिन उसे देखकर मैं खुद भी हैरान रह गया था.'

क्या था सीन?

पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन में ब्रायन को भागते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आस-पास की छतों से जॉम्बी जैसे शरीर नीचे गिर रहे हैं; ऐसा लगता है कि कोई महामारी या प्रकोप फैला हुआ है.

क्रेगर ने बताया कि वो चाहते थे कि धमाके और गिरते हुए शरीर के सीन्स को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इनको असल में शूट किया जाए. इसलिए उन्होंने  विज़ुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया. 

SlashFilm से बात करते हुए क्रेगर ने बताया, "इसलिए, हमें असल में एक ऐसा सीन डिजाइन करना था जिसमें वो बस भाग रहा हो और उसके आस-पास लोग गिर रहे हों और धमाकों के साथ उड़ रहे हों. और मुझे पता था कि मैं इसे VFX से नहीं करना चाहता था, क्योंकि मुझे लगता है कि यह बस VFX जैसा ही दिखेगा."

'पीपल' के अनुसार, डायरेक्टर ने बताया कि इस सीन को बहुत बारीकी से कोरियोग्राफी और स्टेजिंग के जरिए शूट किया गया था. इसमें इमारतों से लोगों के गिरने जैसा असर दिखाने के लिए, अब्राम्स के ऊपर खून से भरे भारी बैग लटकाए गए थे और फिर उन्हें नीचे गिराया गया था. ताकि इमारतों से लोगों के गिरने जैसा सीन तैयार किया जा सके. इस तरह इस सीन को रियल दिखाया गया.

ये भी पढ़ें: 57 की उम्र, 3800 करोड़ की नेटवर्थ, 4 बार हुआ तलाक, 4 रहे एक्स बॉयफ्रेंड, नेटफ्लिक्स पर इनकी लेटेस्ट फिल्म ने मचाया धमाल

इस एक्सपीरियंस को याद करते हुए क्रेगर ने इस सीन को बेहतरीन तरीके से शूट करने के लिए पूरी टीम की जमकर तारीफ की. 

पूरी टीम की हुई तारीफ

People के अनुसार क्रेगर ने बताया कि, 'फिल्में बनाने की सबसे खूबसूरत बात यही है. आपके पास इतने सारे लोग होते हैं, जो आपके उस आइडिया को हकीकत में बदलने और उसे हमेशा के लिए पर्दे पर अमर बनाने में मदद करते हैं, मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. मुझे लगता है कि इस फिल्म को बनाते हुए मैं एक फिल्ममेकर के तौर पर काफी आगे बढ़ा हूं और बहुत कुछ सीखा है.' 

क्रेगर की ‘Resident Evil' साल 2002 से अब तक फेमस वीडियो गेम फ्रेंचाइज पर बेस्ड सातवीं बड़ी फिल्म है. 'Resident Evil'18 सिंतबर को थिएटर में रिलीज की जाएगी. 

फिल्म की कास्ट

  • ऑस्टिन अब्राम्स
  • जैक चेरी 
  • काली रीस 
  • पॉल वाल्टर हाउसर
  • जॉन्नो विल्सन 

फिल्म के बजट की बात करें तो इसका कुल बजट 80 मिलियन डॉलर है. फिल्म का ट्रेलर बीते कल ही रिलीज हुआ है और इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hollywood, Entertainment, Resident Evil, Horror Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com