विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2021

Red Notice Review: हाई एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी है द रॉक की 'रेड नोटिस'

हम ऐसे दौर में हैं जहां मजबूत कहानियां अपनी जगह बना रही हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं. फिल्म की स्टारकास्ट बेशक जानी-पहचानी न हो लेकिन जोरदार कहानी दिल जीत रही हैं. लेकिन नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड फिल्म रेड नोटिस इस मामले में एकदम उलट है.

Red Notice Review: हाई एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी है द रॉक की 'रेड नोटिस'
Red Notice Review: जानें कैसी है नेटफ्लिक्स की 'रेड नोटिस'
नई दिल्ली:

हम ऐसे दौर में हैं जहां मजबूत कहानियां अपनी जगह बना रही हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं. फिल्म की स्टारकास्ट बेशक जानी-पहचानी न हो लेकिन जोरदार कहानी दिल जीत रही हैं. लेकिन नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड फिल्म रेड नोटिस इस मामले में एकदम उलट है. एक्शन-कॉमेडी फिल्म रेड नोटिस पूरी तरह से स्टार पॉवर के दम पर दौड़ती नजर आती है. फिल्म में द रॉक ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट जैसे सितारे हैं. ऐसे में डायरेक्टर का पूरा फोकस सितारों पर ही है और इस चक्कर में फिल्म की कहानी उनके हाथ से पूरी तरह छूटती नजर आती है, और वह एक शानदार स्टारकास्ट के साथ एक कमजोर फिल्म बना डालते हैं. 

फिल्म कहानी एफबीआई एजटें ड्वेन जॉनसन की है जिसे कलाकृतियों के शातिर चोर गैल गैडोट और रयान रेनल्ड को पकड़ना है. फिल्म के केंद्र में है क्लियपेट्रा के जमाने के बेशकीमत एग्स. इस तरह फिल्म चोर और पुलिस का खेल है, जिसमें कई हॉलीवुड फिल्मों का कॉकटेल नजर आता है. फिल्म दौड़ती रहती है, एक्शन होता रहता है, लेकिन कहानी के नाम पर कुछ भी नया और सॉलिड नजर नहीं आता है. शायद अधिकतर ओटीटी फिल्मों की यह विडंबना ही बनती जा रही है कि वह स्टोरी के मोर्चे पर गच्चा खा रही हैं. ऐसा ही रेड नोटिस के साथ भी हुआ है. 

इस तरह सुपरस्टार्स ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनल्ड की बात करें तो वह भी एक्टिंग के मामले में रिपीट ही लगते हैं. नएपन के नाम पर फिल्म में कुछ भी नजर नहीं आता है. इस तरह रॉसन एक शानदार स्टारकास्ट के साथ कमजोर कहानी की वजह से कुछ भी ऐसा नहीं कर पाते जोकि याद रहे. 

रेटिंग: 2/5 स्टार
डायरेक्टर: रॉसन मार्शल थरबर 
कलाकार: ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनल्ड
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Notice Review, Red Notice Movie Review, Movie Review Red Notice, Netflix, Netflix Film Red Notice, Dwayne Johnson, Ryan Reynold, Gal Gadot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com