विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

इंटरनेशनल कॉमेडियन ट्रेवर नोह ने किसान आंदोलन को लेकर की टिप्पणी, Video भी किया शेयर

इंटरनेशनल कॉमेडियन ट्रेवर नोह (Trevor Noah) ने अब भारत के किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर टिप्पणी की है.

इंटरनेशनल कॉमेडियन ट्रेवर नोह ने किसान आंदोलन को लेकर की टिप्पणी, Video भी किया शेयर
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

भारत के किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर देश से दुनिया से रिएक्शन आने का सिलसिला लगातार जारी है. अब इंटरनेशनल कॉमेडियन ट्रेवर नोह (Trevor Noah) ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. ट्रेवर नोह (Trevor Noah) ने बुधवार रात अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम 'द डेली शो' के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर टिप्पणी की. इससे पहले दो फरवरी को अमेरिकी गायिका रिहाना (Rihaana) ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करने रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसका कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने समर्थन किया था.

ट्रेवर नोह (Trevor Noah) ने एक वीडियो लिंक शेयर करने के साथ ही ट्वीट किया, "भारत के किसान क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं? सरकार ने दशकों पुराने कृषि कानूनों को बदलने का प्रयास किया, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं."

ट्रेवर नोह (Trevor Noah) ने कार्यक्रम के दौरान कहा, "अगर आप नहीं जानते हैं, तो अब आप जानेंगे." इसके साथ ही किसानों के प्रदर्शन से संबंधित खबरों की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई. इस वीडियो में किसानों के समर्थन में आवाज उठाने वाली रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के पुतले जलाने का भी जिक्र था.

बता दें कि ट्रेवर नोह (Trevor Noah) एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ टेलीविजन होस्ट, निर्माता, लेखक, राजनीतिक टिप्पणीकार और अभिनेता हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trevor Noah, Trevor Noah Comedy, Comedian Trevor Noah, International Comedian Trevor Noah, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com