विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

तो क्या अब आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन का होगा तड़का, दिख सकते हैं एकसाथ

मार्वेल्स सीरीज के सुपरहीरो की फिल्म 'एवेंजर्स' का तीसरा पार्ट अगले साल देखने को मिलेगा. यूट्यूब पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद दुनियाभर में लोगों ने काफी पसंद किया.

तो क्या अब आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन का होगा तड़का, दिख सकते हैं एकसाथ
  • आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन को देखना चाहते हैं जैकमैन
  • हाल ही में रिलीज हुई है एवेंजर्स 3 का ट्रेलर
  • वूल्वरिन का रोल नहीं निभाएंगे ह्यू
न्यूयॉर्क: मार्वेल्स सीरीज के सुपरहीरो की फिल्म 'एवेंजर्स' का तीसरा पार्ट अगले साल देखने को मिलेगा. यूट्यूब पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद दुनियाभर में लोगों ने काफी पसंद किया. सुपरहीरो की लोकप्रियता इतनी हो गई है कि दुनिया के लगभग ज्यादातर देशों में इन्हें पसंद किया जाने लगा है. ऐसे में हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन का कहना है कि वह एक फिल्म में आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन को साथ देखना पसंद करेंगे. वेबसाइट 'एसीशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक, हालांकि, जैकमैन का कहना है कि वह वूल्वरिन की भूमिका दोबारा नहीं निभाएंगे. 

पढ़ें: देखें, स्टेज के पीछे हॉलीवुड सितारों के साथ ऐसे एंजॉय करती हैं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि इसी साल जेम्स मैनगोल्ड की 'लोगन' में वह वूल्वरिन की भूमिका में नजर आए थे. उनकी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' के कार्यक्रम के दौरान जैकमैन ने संभावित डिज्नी-फॉक्स विलय के बारे में बात की. जैकमैन ने कहा कि यह दिलचस्प है, क्योंकि पूरे 17 सालों से सोच रहा था कि यह बहुत जबरदस्त होगा, जिसे देखकर मुझे अच्छा लगेगा, विशेष रूप से आयरन मैन, हल्क और वूल्वरिन एक साथ.

(इनपुट आईएएनएस से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

VIDEO: एक्शन से भरपूर है 'XXX : द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hugh Jackman, Iron Man, Hulk, Wolverine, Hollywood Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com