महिलाओं को क्यों और कैसे होते हैं पीरियड्स, क्या है इसकी प्रोसेस और क्या है इसकी सही उम्र 

Why Do Girls Get Periods : हर महीने 8 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को एक बेहद तकलीफ भरे दौर से गुजरना पड़ता है, जिसे मेंट्रुअल सायकल का मंथली पीरियड्स कहा जाता है. 

Advertisement
Read Time: 3 mins
जानिए महिलाओं में क्यों होते हैं पीरियड्स

Why Do Girls Get Periods : अक्सर महिलाओं को आपने हर महीने की परेशानी से जूझते देखा होगा. जिसे सभी मंथली पीरियड्स के नाम से जानते हैं. ये एक प्राकृतिक क्रिया है जिसका सामना एक उम्र के बाद हर महिला को करना पड़ता है. बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये पीरियड्स होते क्या हैं, कैसे होते हैं और क्यों होते हैं, इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देने की कोशिश करेंगे. जिससे आपको पता चल सके कि आखिर महिलाओं को उन दिनों में होने वाली तकलीफ क्यों और कैसे होती है. साथ ही जानेंगे इस दौरान क्या-क्या होता है और इसकी सही उम्र क्या है.

महिलाओं को पीरियड्स क्यों और कैसे होते हैं  (Why and how Do Girls Get Periods)

क्या होता है पीरियड्स में : 

महिलाओं को पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रक्रिया है. जिसमें पेट में दर्दनाक ऐंठन होती है इसके साथ ही हर महीने गर्भाशय से गंदा खून जननांगों के माध्यम से बाहर निकलता है.

कब होता है पीरियड्स शुरू

हर लड़की को 8 से 15 साल की उम्र के बीच पीरियड्स आने शुरू हो जाते हैं. इस उम्र में वह लड़की अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस करती है. जिसमें आवाज का बदलना, पिंपल्स आना, शरीर पर बालों का आना और पीरियड्स आना सामान्य प्रक्रिया है. यह वह दौर होता है जब लड़कियां अपने बचपन से वयस्क होने की ओर बढ़ती है.

Advertisement

भविष्य में मां बनने के संकेत

यह संकेत है कि अब महिला भविष्य में मां बनने के लिए तैयार है. इस दौरान महिलाओं के अंडाशय में परिवर्तन होता है, जिससे एक हार्मोन निकलना शुरू हो जाता है जिसे एस्ट्रोजन कहते हैं. 

Advertisement

पीरियड साइकिल क्या है?

पीरियड साइकिल आपके इस मंथ के पहले दिन से अगले मंथ में होने वाले पीरियड्स के बीच का समय होता है. इस बार के पीरियड से अगले पीरियड के बीच 28 दिन का गैप होता है.

Advertisement

पीरियड्स 3 से 7 दिनों तक रहते हैं

हर 28 दिन में यूटेरिन लाइनिंग मोटी होकर पीरियड आने पर टूटने लगती है. यही पीरियड का पहला दिन कहलाता है. आमतौर पर पीरियड्स 3 से 7 दिनों तक रहते हैं. 

Advertisement

एग के फर्टिलाइज़्ड नहीं होने पर फिर से पीरियड आ जाता है

पीरियड्स के दौरान ये यूटेरिन लाइनिंग टूट कर वजाइना से बाहर निकलती है. पीरियड के ख़त्म होने पर ये यूटेरिन लाइनिंग फिर से मोटी होती है. इसके बाद लगभग 14 दिन के बाद ओवरी से एग बाहर निकलते हैं जो ओव्यूलेशन कहलाता है, एग यहां से निकलकर यूटेरस में जाता है और यूटेरिन लाइनिंग से जुड़ता है. इस दौरान अगर एग फर्टिलाइज़्ड नहीं होता तो फिर से पीरियड आ जाता है.

Do Periods Affect Girls Height? पीरियड्स के बाद नहीं बढ़ती लड़कियों की हाइट! क्या कहते हैं डॉ..

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी Dev Prakash Madhukar गिरफ़्तार | Breaking News
Topics mentioned in this article