What Changes Happens to Woman's Body After Completing 35 Years Of Age: 35 साल के बाद महिलाओं के शरीर में धीरे-धीरे कुछ बदलाव शुरू हो जाते हैं. ये बदलाव अचानक नहीं होते. लेकिन समय के साथ महसूस होने लगते हैं. अक्सर इन बातों पर खुलकर चर्चा नहीं होती. इसलिए कई महिलाएं समझ नहीं पातीं कि शरीर में क्या हो रहा है. आइए, जानते हैं इन बदलावों के बारे में.
1. मूड बदलने लगता है
सबसे पहले हार्मोन में बदलाव आता है. शरीर में एस्ट्रोजन नाम का हार्मोन थोड़ा कम होने लगता है. इसकी वजह से पीरियड्स कभी समय पर आते हैं. कभी लेट हो जाते हैं. मूड भी जल्दी बदल सकता है. कभी बिना वजह गुस्सा या उदासी महसूस हो सकती है.
2. वजन बढ़ने लगता है
दूसरा बदलाव वजन को लेकर होता है. पहले जैसा खाना खाने पर भी वजन बढ़ने लगता है. खासकर पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने लगती है. इसका कारण है शरीर की काम करने की गति का थोड़ा धीमा होना. इसलिए इस उम्र के बाद खाने पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है.
3. हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं
तीसरा बदलाव हड्डियों में आता है. 35 के बाद हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. अगर कैल्शियम और विटामिन डी सही मात्रा में न मिले तो जोड़ों में दर्द हो सकता है.
4. त्वचा ढीली पड़ जाती है और बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं
त्वचा और बालों में भी फर्क दिखने लगता है. त्वचा थोड़ी ढीली लग सकती है. बाल पहले से ज्यादा गिर सकते हैं. इसका कारण बढ़ती उम्र के साथ हार्मोन और तनाव भी है.
यह भी पढ़ें: Ramzan Iftar Drinks 2026: इफ्तार में पिएं ये आसानी से बनने वाली हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर की थकान होगी दूर
5. नींद कम आती है और थकान बढ़ जाती है
नींद भी पहले जैसी गहरी नहीं आती. कई महिलाओं को रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या हो जाती है. इससे दिन भर थकान महसूस होती है.
6. तनाव बढ़ने लगता है
इस उम्र में जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. घर, बच्चे और काम के बीच खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. इससे तनाव बढ़ सकता है.
लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आगे बताए गए उपायों से आप इन बदलावों को कम कर सकते हैं.
- रोज थोड़ा व्यायाम करें.
- संतुलित खाना खाएं.
- धूप में कुछ समय जरूर बिताएं.
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं.
Watch Video: अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने का सबसे सही तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














