पीरियड के दर्द ने हालत कर दी है खराब, तो न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए इस नुस्खे को करें ट्राई, झट से मिलेगा आराम

Period Cramps: न्यूट्रिशनिस्ट खुशी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में पीरियड के दर्द को प्राकृतिक रूप से कम करने और कोई नुकसान न होने वाला तरीका बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Period Cramps: पीरियड के दर्द को कैसे कम करें.

Tips To Reduce Period Cramps: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हर फल के अपने अलग फायदे होते हैं. अगर आप भी पीरियड यानि मासिक धर्म के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. दरअसल पीरियड का दर्द हर महिला के लिए अलग होता है. कुछ महिलाओं को पीरियड का दर्द ज्यादा होता है तो कुछ को कम. अगर आपको भी पीरियड का दर्द अधिक होता है, तो आप nutritionwith_khushi द्वारा बताए इस नुस्खे को ट्राई कर इससे रात पा सकते हैं.

न्यूट्रिशनिस्ट खुशी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में "पीरियड के दर्द को प्राकृतिक रूप से कम करने और कोई नुकसान न होने वाला तरीका बताया है. उन्होंने बताया है कि कैसे रोज़मर्रा की सामग्री पीरियड के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है.

न्यूट्रिशनिस्ट खुशी एक सरल मिश्रण बताती हैं. जिसमें वो अनानास में दालचीनी के पाउडर को चुटकी भर छिड़कर खाने की सलाह देती हैं. इससे पीरियड के दर्द को कम कर सकते हैं.

यहां देखें पोस्ट-

अनानास- 

अनानास में मौजूद ब्रोमेलिन सूजन कम करने और गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, जिससे ऐंठन कम होती है.

दालचीनी पाउडर- 

दालचीनी में मौजूद सक्रिय घटक सिनामाल्डिहाइड के कारण यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और पीरियड के दर्द को कम करने में मददगार है. 

Advertisement

पीरियड के दर्द को कम करने के कुछ अन्य प्राकृतिक तरीके-

  1. 70% डार्क चॉकलेट सेरोटोनिन को बढ़ाने और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करती है.
  2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और पेट फूलने से बचने के लिए हल्की वॉक करें.
  3. मैग्नीशियम और जिंक की पूर्ति के लिए कद्दू, अलसी और तिल जैसे बीज खाएं.
  4. अदरक और दालचीनी का पानी पीने से मांसपेशियां शिथिल होती हैं और मासिक धर्म के प्रवाह में भी मदद मिलती है.

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget Session 2026 | Trade Deal पर बोल रहे थे Piyush Goyal तभी वेल में विपक्ष ने कर दिया हंगामा