दांत में कीड़ा लगने से हैं परेशान, तो नारियल तेल में ये चीज मिलाकर करें कुल्ला, कैविटी से मिल जाएगा छुटकारा

Cavity Ko Kaise Hataye: अगर किसी के दांतों में कीड़ा लग जाए तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इसे नेचुरल तरीके से ठीक किया जा सकता है. यहां जानिए कि घर पर नारियल तेल से कैसे कैविटी से राहत पाई जा सकती है.

Advertisement
Read Time: 3 mins
C

Dant Me Kida Lagne Ka Gharelu Upay: आजकल दांतों की बीमारियां बहुत बढ़ गई है. चाहे वह कैविटी हो, दांत दर्द हो या दांत कमजोर होना. अक्सर हम अपनी रूटीन में इसे अनदेखा कर देते हैं. आजकल बहुत से लोग दांतों में कीड़ा लगने से परेशान हैं, जिसकी वजह से दांत दर्द और अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो दांतों खराब होने का खतरा बन जाता है. दांतों में कीड़े लगना एक बड़ी समस्या है, लेकिन अगर इसे समय रहते पहचाना ना जाए, तो यह गंभीर बन सकती है. कई लोग इस समस्या को हल करने के लिए डेंटिस्ट के पास जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक उपाय भी हैं जो दांतों की सड़न को ठीक कर सकते हैं? एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है नारियल तेल का उपयोग. अगर आप भी दांतों में कीड़े लगने का इलाज तलाश रहे हैं तो यहां हम बता रहे हैं कि घर पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें.

यह भी पढ़ें: सामान्य यूरिक एसिड लेवल कितना होना चाहिए? हाई यूरिक एसिड पेशेंट का लेवल कितना होता है? जानिए

दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? | Home Remedy For Tooth Cavity

नारियल तेल एक प्राकृतिक उपाय है जो दांतों के कीड़े को हटाने में मदद कर सकता है. इसके गुणों के कारण यह आपके दांतों को साफ रखता है. नारियल तेल में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मार सकते हैं, जो दांतों के कीड़े लगने की एक बड़ी वजह है.

Advertisement

नारियल तेल से कैसे निकालें दांत का कीड़ा? | How To Remove Tooth Cavity?

नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक चमच नारियल तेल लेकर उसमें आधा चमच से एक चमच सोडा मिलाना होगा. इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं ताकि यह एक होमोजीनस सॉल्यूशन बन जाए. फिर इसे अपने दांतों पर लगाएं और उसे कुछ मिनटों तक मुंह में ही रखें. इसके बाद गरम पानी से मुंह धो लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दांतों में कीड़ा लगने से हो गए हैं खोखले, तो करें ये काम, टीथ कैविटी के लिए रामबाण माना जाता है ये घरेलू नुस्खा

Advertisement

नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डेंटिस्ट से सलाह लें. यह एक प्राकृतिक उपाय है, लेकिन अगर आपकी कंडिशन गंभीर है, तो आपको डेंटिस्ट की सलाह लेनी चाहिए.

Advertisement

इस प्राकृतिक उपाय को रेगुलर अपनाकर आप अपने दांतों की सेहत में सुधार कर सकते हैं और कीड़ों को हटाने में मदद कर सकते हैं. ध्यान दें कि यह उपाय केवल सामान्य कीड़े के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Election Voting: कश्मीर में नापाक मंसूबों को जवाब, 11 बजे तक 26.7 प्रतिशत वोटिंग