मुंबई AIMIM की पार्षद खैरुन्निसा अख्तर हुसैन ने अपने कार्यालय में पति अकबर हुसैन की तस्वीर लगाई. भाजपा ने अकबर हुसैन के आपराधिक इतिहास के कारण सरकारी कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाने पर विरोध जताया. अकबर हुसैन पर हत्या, जबरन वसूली और तस्करी सहित 23 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.