Memory और Focus है बढ़ाना तो बदलना पड़ेगा रूटीन, डॉक्टर हंसाजी ने बताए ऐसे 10 काम, तो बढ़ाते हैं Brain Power

Memory Kaise Badhaye: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बात-बात करते समय अपनी बात ही भूल जाते हैं. या फिर आपको बातें अब याद नहीं रहती हैं. ये सब होता है आपकी कुछ आदतों की वजह से जिससे आपका दिमाग थकने लगता है और ये समस्याएं आती है. डॉक्टर हंसाजी ने अपने वीडियो में कुछ टिप्स बताए हैं जो आपकी मेमोरी की शॉर्प करने के साथ ही आपके फोकस को भी बढ़ाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Yoga For Improve Memory and Focus: आज की तेज दौड़ती हुई जिंदगी में हम सब भाग तो रहे लेकिन इस दौड़ में सबसे ज्यादा थकता है हमारा दिमाग. कभी नाम याद नहीं रहता, कभी फोकस नहीं होता, कभी मन उदास हो जाता है और कभी सब कुछ धुंधला-धुंधला सा लगता है. पर एक बात याद रखिए दिमाग का कमजोर होना उम्र की वजह से नहीं होता. सही आदतों से हम अपने ब्रेन को हर उम्र में तेज, एक्टिव और शार्प बना सकते हैं. अगर आप भी अपनी मेमोरी को तेज करना चाहते हैं और अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने अपने यूट्यूब वीडियो में कुछ ऐसे टिप्स बताए हैं जो आपकी इन समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे. तो चलिए जानते हैं ऐसे 10 आसन और प्रभावी टिप्स की जो आपके ब्रेन को स्ट्रांग, मेमोरी को पॉवरफुल और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. 

हेल्दी फूड 

पहला दिमाग को तेज करने वाले फूड खाइए. हम जो खाते हैं हम वही बन जाते हैं. दिमाग को चलने के लिए पोषण चाहिए. जैसे वालनट्स, ब्रोकली, ब्लू बेरीज, फ्लेक्स सीड्स, ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स और डार्क चॉकलेट. यह सब दिमाग को प्रोटेक्ट करते हैं और मेमोरी बढ़ाते हैं. 

खूब पानी पिएं

दूसरा पानी पीना मत भूलिए. हमारे दिमाग का 75% हिस्सा पानी होता है. थोड़ा सा डिहाइड्रेशन भी कंफ्यूजन, फटीग और मेमोरी प्रॉब्लम ला सकता है. दिन भर में 6  से 8 गिलास पानी जरूर पिएं. 

अच्छी नींद

तीसरा है अच्छी नींद लेना. नींद दिमाग का रिचार्ज बटन होता है. 7 से 9 घंटे की गहरी नींद. मेमोरी, कंसंट्रेशन और मूड सबको इंप्रूव करती है. सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूर रहें. 

एक्सरसाइज 

चौथा रोज थोड़ी एक्सरसाइज करें. चलना, योगासन, थोड़ा सा डांस या फिर 30 मिनट की कोई भी एक्टिविटी दिमाग तक ब्लड का फ्लो बढ़ाती है और क्लियेरिेटी लाती है.

मेडिटेशन

पांचवा है माइंडफुलनेस और मेडिटेशन प्रैक्टिस करें. रोज सिर्फ 10 मिनट सब कुछ छोड़कर श्वास पर ध्यान लगाइए. यह प्रैक्टिस स्ट्रेस को कम करती है. फोकस बढ़ाती है और मन को शांत बनाती है.

Advertisement

कुछ नया सीखें

छठा रोज कुछ नया सीखें. कुछ नई किताब पढ़ें, नई लैंग्वेज सीखें या म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखें. ये सभी एक्टिविटीज दिमाग में नए कनेक्शन बनाती है. इससे मेमोरी और लर्निंग दोनों सुधरती है. 

ये भी पढ़ें: OSHO केंद्र के अंदर क्या होता है? जानें क्यों जाना चाहिए आपको यहां

खानपान

सातवां शुगर और प्रोसेस्ड फूड कम करें. ज्यादा चीनी और पैकेज्ड फूड दिमाग को स्लो कर देते हैं. इसकी जगह ड्राई फ्रूट्स, फल, शहद और होल ग्रेंस का सेवन करें. 

Advertisement

ब्रेक्स

आठवां काम के बीच छोटे ब्रेक्स जरूर लें. अगर आप लगातार एक ही तरह का काम करते रहते हैं तो दिमाग थक जाता है. 50 मिनट काम करने के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक जरूर लें. इस टेक्निक से फोकस ज्यादा देर तक बना रहता है.

लोगों से मेलजोल

नौवा लोगों से जुड़े रहना. दोस्त, परिवार, कलीग्स, लोगों से बात करना दिमाग को एक्टिव रखता है. रिसर्च भी यही कहती है सोशल कनेक्शन से कॉग्निटिव डिक्लाइन कम होता है. 

Advertisement

मांइड एक्सरसाइज

दसवां दिमाग को कुछ चैलेंज करें. पजल्स, सुडोकू, चेस, ब्रेन गेम यह सभी एक्टिविटीज मेमोरी और प्रॉब्लम सॉल्विंग दोनों में सुधार लाती है. 

दिमाग हमारी सबसे बड़ी ताकत है. अगर हम सब सही तरीके से इसे पोषण, आराम और चैलेंज दें तो यह हमारी जिंदगी भर साफ सोच, अच्छी मेमोरी और बेहतर डिसीजन देता है. यह सारी 10 टिप्स बहुत ही आसान है और रोज के रूटीन में इसे थोड़ी सी जगह देकर आप अपने ब्रेन पावर को कमाल का बूस्ट दे सकते हैं. तो अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें, खुश रहें. 

Advertisement

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Murder Case में खुलासा: तांत्रिक पहले भी यही खेल खेल चुका था, Delhi से Firozabad तक मौत