दिन में गर्मी, शाम में सर्दी, इस कंफ्यूजिंग मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

ऐसे कंफ्यूजिंग या बदलते मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल और की दूसरे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौजूदा अजीब मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल!

Health Tips: देश में, खासकर उत्तरी भारत में फिलहाल बहुत अजीब मौसम बना हुआ है. दिन में जहां धूप के साथ गर्मी बढ़ जाती है, वहीं सुबह और शाम हल्की सर्दी देखने को मिल रही है. इस बीच हफ्ते में 1-2 बार बारिश ने और मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं. ऐसे मौसम में सर्दी-खांसी, वायरल और की दूसरे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए और कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है.

बदलते मौसम में कैसे रखें अपना ख्याल (How to Take Care of Yourself During Changing Weather)

गरम पानी का करें सेवन:

बदलते मौसम में ठंडे पानी से बचना चाहिए. गरम या गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान ठीक रहता है और गले में खराश या संक्रमण का खतरा कम होता है. यह पाचन तंत्र (Digestive system) के लिए भी फायदेमंद होता है.

विटामिन-C से भरपूर आहार लें:

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-C बेहद जरूरी है. अपने खाने में नींबू, आंवला, संतरा और टमाटर जैसे फलों और सब्जियों को शामिल करें. ये शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं.

पर्याप्त नींद है जरूरी:

अच्छी सेहत के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. पर्याप्त नींद से शरीर को आराम मिलता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. 

Advertisement

एक्साइज करें:

सुबह की हल्की धूप और नियमित वॉक शरीर को एक्टिव रखती है. हल्का व्यायाम करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है.

ये भी पढ़ें: बार-बार हो रहा है सर्दी-जुकाम? आजमाएं आयुर्वेद का सितोपलादि चूर्ण, फिर देखें कमाल

गरम कपड़ों से करें बचाव:

सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट होती है, इसलिए इस समय गरम कपड़े पहनना जरूरी है. इससे शरीर को ठंड से बचाया जा सकता है और सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है.

Advertisement

साफ-सफाई का रखें ध्यान:

स्वच्छता बनाए रखना संक्रमण से बचाव का सबसे आसान तरीका है. समय-समय पर हाथ धोना और साफ-सफाई का ध्यान रखना वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है.

बैलेंस्ड डाइट अपनाएं:

दाल, हरी सब्जियां, दही और सूप जैसे पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें. बैलेंस्ड डाइट शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है.

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो बदलते मौसम में भी खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP