सिर्फ कब्ज के लिए नहीं, शरीर के इन 5 हिस्सों पर Castor Oil लगाने से मिल सकते हैं चौंकाने वाले फायदे

Castor Oil: कैस्टर ऑयल का नाम तो आपने खूब सुना होगा खासकर लोग इसे बालों पर लगाते हैं अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए. लेकिन इस आर्टिकल में जानिए कि इस तेल का इस्तेमाल आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Castor Oil Benefits: अगर आप सोचते हैं कि कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल सिर्फ पेट साफ करने के काम आता है, तो जरा रुकिए. इसे सिर्फ कब्ज से जोड़कर देखना सही नहीं है. जब इसे पिया नहीं बल्कि शरीर पर लगाया जाता है, तो यह सिर्फ स्किन को मॉइस्चराइज नहीं करता, बल्कि अंदर तक असर डाल सकता है. कैस्टर ऑयल में एक खास कंपाउंड होता है जिसे रिसिनोलिक एसिड कहा जाता है. माना जाता है कि यह धीरे-धीरे डीप टिश्यू तक पहुंचकर सूजन यानी इंफ्लेमेशन के सिग्नल को शांत करने में मदद करता है. आयुर्वेद में इसे “वात शांत” करने वाला माना गया है, यानी दर्द, जकड़न और ड्राईनेस को कम करने में सहायक. डॉक्टर सलीम जैदी ने कैस्टर ऑयल के फायदों के बारे में अपने वीडियो में बताया है. 

1. नाभि पर लगाएं

आयुर्वेद के मुताबिक नाभि शरीर का एक अहम पॉइंट है. रात को सोने से पहले 3–5 बूंद हल्का गर्म कैस्टर ऑयल नाभि में लगाकर हल्की मसाज करने से डाइजेशन बेहतर होने, गैस और ब्लोटिंग कम होने में मदद मिल सकती है. कुछ लोगों को इससे रिलैक्सेशन भी महसूस होता है.

2. लोअर एब्डोमेन (नाभि के नीचे)

अगर कब्ज पुराना है और तेल पीना सूट नहीं करता, तो नाभि के नीचे 4–5 बूंद तेल लगाकर 5 मिनट हल्की मसाज करें. इससे लोकल सर्कुलेशन बेहतर होता है. पेल्विक डिसकंफर्ट या पीरियड्स के दौरान दर्द में भी कुछ लोगों को आराम मिलता है. ध्यान रहे, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं, सिर्फ सपोर्टिव तरीका है.

3. घुटने और जॉइंट्स

जॉइंट पेन अक्सर सूजन और ड्राईनेस से जुड़ा होता है. आधा चम्मच हल्का गर्म तेल लेकर 5–10 मिनट मसाज करें. मसाज हमेशा नीचे से ऊपर, यानी दिल की दिशा में करें. चाहें तो बाद में हल्की सिकाई भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में Nipah Virus अलर्ट: कितने एक्टिव केस, इलाज कैसे हो रहा है और पड़ोसी देशों में क्या हाल?

4. पैरों के तलवे

रात को सोने से पहले तलवों पर तेल लगाकर 2–3 मिनट मसाज करें और कॉटन के मोजे पहन लें. इससे नर्वस सिस्टम को रिलैक्स सिग्नल मिल सकता है, जिससे नींद बेहतर आने में मदद मिलती है.

Advertisement

5. गर्दन का एरिया

गर्दन के आसपास लिंफ चैनल होते हैं. यहां 4–5 बूंद तेल लगाकर ऊपर से नीचे हल्की मसाज करें. इससे भारीपन कम महसूस हो सकता है और हल्कापन आता है.

कैसे चुनें सही तेल?

हमेशा कोल्ड-प्रेस्ड और प्योर कैस्टर ऑयल ही लें. ज्यादा तेल लगाने से ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा. थोड़ी मात्रा भी काफी होती है.

Advertisement

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Babri Masjid पर सवाल, बीच डिबेट क्यों भिड़ गए तौसीफ खान-शिवम त्यागी?