नसों के दर्द से परेशान हैं एक्टर बख्तियार ईरानी, जानें किस चीज से मिलती है उन्हें हिम्मत

Bhakhtyar Irani: एक्टर बख्तियार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम रील पर एक वीडियो शेयर अपनी बीमारी के बारे में बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhakhtyar Irani: क्या होता है नसों का दर्द. (Credit: Screenshot From bhakhtyar Instagram)

फेमस टीवी एक्टर बख्तियार ईरानी इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 'नच बलिए' और 'बिग बॉस' जैसे शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले बख्तियार ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वे नसों की एक गंभीर समस्या (Nerve Issue) से जूझ रहे हैं. इस बीमारी की वजह से उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनका जज्बा आज भी कम नहीं हुआ है.

​बख्तियार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम रील पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी इस जंग के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, "मैं नसों की समस्या और उससे होने वाले भयानक दर्द से लड़ रहा हूं. लेकिन मेरा जुनून क्रिकेट है जो हर चीज पर भारी पड़ता है." 

​उन्होंने अपनी पत्नी तनाज़ ईरानी की एक बात शेयर करते हुए बड़े ही मजाकिया लेकिन संजीदा अंदाज में कहा, "मेरी पत्नी कहती है कि तुम्हारा दिमाग बहुत जिद्दी है, उसे कुछ नहीं पता. तुम उसे बताओ कि क्या करना है और वो वही करेगा. " बख्तियार ने अपनी इस पोस्ट के साथ 'बोल है दम!' (Bol hai dum!) लिखकर यह साफ कर दिया कि वे हार मानने वालों में से नहीं हैं.

​क्या होता है नसों का दर्द? 

  • ​नसों का दर्द (Nerve Pain) आम मांसपेशियों के दर्द से बहुत अलग और खतरनाक हो सकता है.
  • नसों में दर्द तब होता है जब ​कोई नस दब गई हो,
  • ​नस में सूजन 
  • ​नस में चोट 

क्या कहती है रिसर्च-

American Diabetes Association (ADA) Standards of Care 2023 के अनुसार लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर नसों को नुकसान पहुंचाता है.
पैरों में जलन, झनझनाहट, चुभन या बिजली जैसा दर्द इसके लक्षण हैं. ब्लड शुगर कंट्रोल से प्रगति को धीमा किया जा सकता है.

​कैसा महसूस होता है यह दर्द?

यह दर्द बिल्कुल बिजली के झटके जैसा, जलन पैदा करने वाला या ऐसा महसूस होता है जैसे शरीर के किसी हिस्से में सुइयां चुभ रही हों. कई बार यह हाथ या पैर के नीचे की तरफ तेजी से भागता हुआ महसूस होता है. मांसपेशियों के दर्द के उलट, नसों का दर्द लंबे समय तक चलता है और अचानक से बढ़ सकता है.

Advertisement

​क्या है इसका बचाव?

​​फिजियोथेरेपी है जरूरी
एक्सरसाइज
​मूवमेंट थेरेपी
​दिमाग की ताकत 

ये भी पढ़ें- 60 साल की उम्र में राजीव मेहता ने बिना दवा पलटी डायबिटीज की बीमारी! डॉक्टर ने बताए थे बस ये 4 तरीके

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Ind.AI Summit 2026 में AI एंकर आलिया का जलवा! चौंक जाएंगे देखकर | AI Anchor Demo | Ai Summit