डाइट कर रहे हैं लेकिन घट नहीं रहा वजन? आपकी हेल्दी स्नैकिंग की आदतें बन सकती हैं वजह

Weight Loss And Healthy Snacking Habits: वजन कम करने की कोशिश में लोग अक्सर अपनी डाइट में बड़े बदलाव करते हैं. जंक फूड की जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे नट्स, मखाना, डार्क चॉकलेट और स्मूदी को शामिल कर लेते हैं. पहली नजर में यह बदलाव सही लगता है, लेकिन कई बार यही हेल्दी स्नैकिंग वजन घटाने के रास्ते में रुकावट बन जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Weight Loss And Healthy Snacking Habits
Unsplash

Weight Loss And Healthy Snacking Habits: वजन कम करने की कोशिश में लोग अक्सर अपनी डाइट में बड़े बदलाव करते हैं. जंक फूड की जगह हेल्दी स्नैक्स (Healthy Snacks) जैसे नट्स, मखाना, डार्क चॉकलेट और स्मूदी को शामिल कर लेते हैं. पहली नजर में यह बदलाव सही लगता है, लेकिन कई बार यही हेल्दी स्नैकिंग वजन घटाने (Weight Loss) के रास्ते में रुकावट बन जाती है. दरअसल, हेल्दी खाने का मतलब यह नहीं कि उसमें कैलोरी (Calorie) नहीं होती. अगर इनका सेवन बिना संतुलन और समझ के किया जाए, तो यह वजन कम करने के बजाय बढ़ा भी सकते हैं.

पोर्शन कंट्रोल की अनदेखी

हेल्दी फूड को लेकर सबसे बड़ी गलती होती है पोर्शन कंट्रोल (Portion Control) का ध्यान न रखना. बादाम (Almonds), काजू (Cashews) और अखरोट (Walnuts) जैसे ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी भी काफी ज्यादा होती है. अगर आप दिनभर में कई बार इन्हें बिना मात्रा देखे खाते हैं, तो कैलोरी इनटेक तेजी से बढ़ जाता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में मदद करती है यह खास जड़ी-बूटी

लो-फैट और शुगर-फ्री का भ्रम

बाजार में मिलने वाले लो-फैट (Low Fat) या शुगर-फ्री (Sugar Free) प्रोडक्ट्स को लोग हेल्दी मानकर ज्यादा मात्रा में खाने लगते हैं. लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स में स्वाद बनाए रखने के लिए अतिरिक्त चीनी, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स (Artificial sweetner) और प्रिजर्वेटिव (Preservative) मिलाए जाते हैं. ये तत्व शरीर में इंसुलिन लेवल को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है.

लिक्विड कैलोरी का असर

स्मूदी, पैकेज्ड जूस (Packaged Juice) या यहां तक कि ताजे फलों का रस भी कई बार छिपी हुई कैलोरी का स्रोत बन जाता है. जब फल का जूस निकाला जाता है, तो उसमें मौजूद फाइबर कम हो जाता है और शुगर तेजी से शरीर में अवशोषित होती है. इससे भूख जल्दी लगती है और कुल कैलोरी इनटेक (Total Calorie Intake) बढ़ सकता है.

Advertisement

माइंडलेस ईटिंग से बढ़ती समस्या

टीवी देखते हुए या काम करते समय स्नैकिंग करना एक आम आदत है. इस दौरान हम यह नहीं समझ पाते कि हम कितना खा चुके हैं. मखाना (Fox Nuts) या रोस्टेड स्नैक्स (Roasted Smacks) हेल्दी जरूर होते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर यह भी वजन बढ़ा सकते हैं.

स्मार्ट स्नैकिंग के आसान तरीके

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्नैकिंग वाकई वजन घटाने में मदद करे, तो कुछ बातों का ध्यान रखें. हमेशा स्नैक्स को एक छोटी कटोरी में लें ताकि मात्रा नियंत्रित रहे. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर विकल्प चुनें, जैसे भुने चने या स्प्राउट्स (Sprouts). स्नैक लेने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं, क्योंकि कई बार प्यास को हम भूख समझ लेते हैं.

Advertisement

सही जानकारी और संतुलन के साथ की गई हेल्दी स्नैकिंग ही असली फायदा देती है.

Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Tucker Carlson Interview में Joe Kent का धमाका, Israel के दबाव में Donald Trump का Iran War?