खेल-खेल में बच्चे ने निगला हल्क खिलौना, बिना ऑपरेशन डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

Child Swallows Hulk Toy: अहमदाबाद में एक छोटे बच्चे ने खेलते समय ‘हल्क’ का छोटा खिलौना निगल लिया. डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की मदद से बिना सर्जरी किए खिलौना बाहर निकालकर बच्चे की जान बचाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Child Swallows Hulk Toy: खेल-खेल में बच्चे ने निगला हल्क खिलौना, फिर ऐसे बची जान.

बच्चों के मामलों में पेरेंट्स को काफी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, खासतौर पर अगर आपका बच्चा छोटा है तो. बच्चे अनजाने में अक्सर अपने मुंह में कोई भी छोटी-मोटी चीज डाल देते हैं जिससे चोकिंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इससे कई बार बच्चे की जान जाने का भी खतरा रहता है. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. अहमदाबाद में वंश नाम के एक बच्चे ने खेलते-खेलते ‘हल्क' का छोटा खिलौना निगल लिया. कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत काफी ज्यादा गंभीर हो गई.

बच्चे ने निगला 'हल्क' खिलौना-

यह घटना 18 जनवरी की है. वंश घर पर खेल रहा था. अचानक उसे उल्टियां होने लगीं. पहले तो परिवार को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन जब मां ने प्यार से पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसने हल्क वाला खिलौना निगल लिया है. यह सुनते ही घर में सभी लोग घबरा गए.

एंडोस्कोपी से निकाला गया खिलौना-

परिवार तुरंत वंश को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा. डॉक्टरों ने फौरन जांच शुरू की. मामला गंभीर था क्योंकि छोटी चीज अगर गले या पेट में फंस जाए तो सांस रुकने या अंदरूनी चोट का खतरा रहता है.

बरतें सावधानी-

डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की मदद ली और खिलौने को बच्चे के शरीर के अंदर से बिना ऑपरेशन किए निकाला गया. डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों को छोटे खिलौने या ऐसी चीजें न दें जिन्हें वे आसानी से मुंह में डाल सकें. तीन साल से कम उम्र के बच्चे चीजों को समझने के बजाय मुंह से पहचानने की कोशिश करते हैं, इसलिए खतरा ज्यादा रहता है.

ये भी पढ़ें-  तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है, डॉक्‍टर से जानें तंबाकू छुड़ाने के लिए क्या करें और तंबाकू छोड़ने के क्या फायदे हैं?

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Advertisement

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sriganganagar: एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार..अपने ही पति को उतारा मौत के घाट | Rajasthan