Student Suicide Case: हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है. नवीन नगर इलाके में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
परिजनों के अनुसार छात्र परीक्षा में पास होने की खुशी में देर रात दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौटा था. घर आने के बाद किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि मां द्वारा डांटने पर छात्र भावनात्मक रूप से आहत हो गया और इस बात को सहन नहीं कर पाया और उसने जिंदगी को खत्म करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.
घर में ही उठाया खौफनाक कदम
विवाद के बाद छात्र ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब तक परिवार को इसकी जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घटना के तुरंत बाद मां ने परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सत्यवान के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- हैवानियत की इंतहा: चोरी के आरोप में 7 वर्ष के मासूम को डीप फ्रीजर में किया बंद. वीडियो वायरल होने पर मिली ऐसी
इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी गहरा दुख है. पड़ोसियों का कहना है कि छात्र सामान्य और हंसमुख स्वभाव का था, जिससे यह घटना सभी के लिए हैरान करने वाली है. फरीदाबाद की यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि छोटी-छोटी बातों से उपजे तनाव का असर कितना गंभीर हो सकता है.
यह भी पढ़ें- UP News: 65 साल की उम्र में जिंदा शख्स करा रहा अपनी ‘तेरहवीं' का भंडारा, बताई चौंकाने वाली वजह














