हरियाणा के नूंह में तीन बेटियों को पीठ से बांधकर कुएं में कूदी महिला, चारों की मौत

ग्रामीणों के अनुसार साहिला और उसके पति शाहिद के बीच अक्सर घरेलू विवाद रहता था. बताया जा रहा है कि साहिला ने अपने जेवर अपने पिता हनीफ को दे दिए थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
nuh mother children death
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में महिला ने तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की
  • महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपनी तीन बेटियों को पीठ पर बांधकर कुएं में छलांग लगाई थी
  • घटना के बाद ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला और तीनों बच्चों की मौत हो गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नूूंह:

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. महिला के इस खतरनाक कदम के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है. पत्नी तीनों बेटियों को पीठ पर बांधकर कुएं में कूदी थी. 

जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला अपनी तीनों बेटियों को लेकर गांव के एक कुएं के पास पहुंची और वहां से छलांग लगा दी. घटना का पता चलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया पर महिला समेत सभी चार लोगों की मौत हो गई  थी. मृतकों की पहचान साहिला (28) पत्नी शाहिद, उसकी बेटी अक्सा (7), सानोफिया (4) और छह महीने की एक बच्ची के रूप में हुई है.

ग्रामीणों के अनुसार साहिला और उसके पति शाहिद के बीच अक्सर घरेलू विवाद रहता था. बताया जा रहा है कि साहिला ने अपने जेवर अपने पिता हनीफ को दे दिए थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था. कुछ दिन पहले ही महिला मायके से वापस ससुराल आई थी. रविवार शाम को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी,जिसके बाद रोजा इफ्तारी के समय महिला ने यह कदम उठा लिया.

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया गया है. मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

 नूंह से ताहिर हुसैन की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran-US War 2026: 70% मिसाइलें अब भी तैयार! क्या America को धोखे में रखा गया?
Topics mentioned in this article