दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के आगे अड़ाई बोलेरो, फिल्मी स्टाइल में दबोचने की कोशिश गाड़ी से लटके पूर्व डिप्टी सीएम

Haryana News: हिसार में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के काफिले को पुलिस की गाड़ी ने रोककर उनपर रिवॉल्वर तानी गई. इससे हरियाणा की पॉलिटिक्स में हलचल मच गई है. पढ़िए संयम जैन की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dushyant Chautala Attack News
NDTV

  Dushyant Chautala Attack News: हरियाणा की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, जिससे पूरे राज्य में हलचल मच गई.यहां पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोककर उन्हें हथियार दिखाने का मामला सामने आया है. इस मामले में दुष्यंत चौटाला ने पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

फिल्मी स्टाइल में रोका काफिला

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दुष्यंत चौटाला हिसार की गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे को लेकर  दिग्विजय चौटाला और दूसरे JJP और INSO नेताओं पर दर्ज केस के सिलसिले में हिसार आए थे. जहां वह अपनी गिरफ्तारी देने सिटी पुलिस स्टेशन पहुंचे आए थे. यहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना कर दिया. इसके बाद वे सभी सरेंडर करने के लिए SP ऑफिस की तरफ निकल गए.

दुष्यंत खुद गाड़ी के पीछे दौड़े

इसी बीच, सब्जी मंडी पुल के पास, दुष्यंत के काफिले की गाड़ी के सामने बत्ती लगी एक पुलिस गाड़ी आकर रुकी. आरोप है कि गाड़ी से एक आदमी निकला, जिसके हाथ में रिवॉल्वर थी. वह एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने आया और बहस करने लगा. इसी बीच, दुष्यंत चौटाला अपनी गाड़ी से उतरकर उसके पीछे भागे. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी आगे बढ़ी, तो दुष्यंत उससे लटक गए.मौके पर भीड़ जमा होने के बाद, गाड़ी वहां से चली गई.

कार्रवाई की मांग की

इसके बाद दुष्यंत चौटाला और अन्य नेता पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मामले  को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की दी चेतावनी

एसपी से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई ने दिग्विजय चौटाला ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 'जंगलराज' जैसी स्थिति है. अन्होंने आगे कहा कि संबंधित व्यक्ति, जिसे सीआईए का अधिकारी बताया जा रहा है, उसने दुष्यंत को हथियार दिखाया और गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी.

यह भी पढ़ें; Haryana Weather: उत्तर भारत में मौसम का U-turn, हरियाणा के 10 जिलों में अगले 6 घंटे की चेतावनी, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?
Topics mentioned in this article