हिमाचल: सरकारी बस का ऐसा बुरा हाल! बारिश में छाता लगाकर चलाता रहा ड्राइवर

लोगों ने आरोप लगाया है कि निजी बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने के लिए इस रूट पर जानबूझकर पुरानी और खटारा बसें भेजी जा रही हैं. बस को लेकर पहले भी कई बार छत टपकने, शीशे टूटने और बीच रास्ते में खराब होकर खड़े होने जैसे वीडियो सामने आ चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बारिश में छाता लगाकर हिमाचल रोडवेज की बस चलाता ड्राइवर

चंबा से होली रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने निगम प्रबंधन और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल वीडियो में बस चालक भारी बारिश के बीच छाता लगाकर बस चलाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह बस कांगड़ा के बैजनाथ-पत्थर से भरमौर के होली के लिए चलती है.

बारिश में छत से टपकने लगा पानी

बताया जा रहा है कि यह बस रोजाना सुबह करीब 6 बजे चंबा से होली के लिए रवाना होती है. रविवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी. इसी दौरान बस की छत से पानी टपकने लगा, जिससे चालक को मजबूरन छाता लगाकर बस चलानी पड़ी. बस में साथ बैठे एक यात्री ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इस बस को लेकर पहले भी कई बार छत टपकने, शीशे टूटने और बीच रास्ते में खराब होकर खड़े होने जैसे वीडियो सामने आ चुके हैं. करीब दो वर्ष पहले लोगों की मांग पर शुरू की गई इस सेवा में लगातार जर्जर और पुरानी बसें भेजी जा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. 

Advertisement

मजबूरी में छाता लेकर बस चलाता रहा ड्राइवर

लोगों ने आरोप लगाया है कि निजी बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने के लिए इस रूट पर जानबूझकर पुरानी और खटारा बसें भेजी जा रही हैं. यदि यह आरोप सही हैं, तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है. वीडियो बनाने वाले युवक राजू भारद्वाज ने बताया कि वह रविवार सुबह इसी बस से होली गया था. लगातार बारिश के कारण बस की छत से पानी टपक रहा था और चालक को मजबूरी में छाता लगाकर बस चलानी पड़ी. आखिर कब तक जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों के यात्रियों को ऐसी बदहाल बसों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा? 

यह भी पढे़ं-

Delhi Meerut Expressway Toll Rates: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से 5% बढ़ जाएगा टोल, जानिए कितना लगेगा टोल

Advertisement

Shimla: मॉल रोड पर लड़कियों से अश्लील हरकत करने वाला 'बाबा' गिरफ्तार, राजस्थान का निकला आरोपी; देखें वायरल वीडियो का पूरा सच!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर हमला! E-3 Sentry AWACS विमान तबाह