इसने मेरे अमरूद तोड़े हैं...मासूम चिल्लाती रही-अंकल बचा लो, घर में बांधकर पीटता रहा पूर्व सैनिक

बच्ची काफी छोटी है और उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अमरुद तोड़ लिया था. बसी इसी गलती पर पूर्व सैनिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने इस बच्ची को पकड़ा और अपने घर में बांध दिया और पिटाई भी की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
una viral video
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हिमाचल प्रदेश के उना के गांव में एक छोटी बच्ची को अमरूद तोड़ने पर पूर्व सैनिक ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया
  • बच्ची ने बार-बार मदद की भीख मांगी, लेकिन सैनिक ने उसकी एक न सुनी और हाथ-पांव बांधकर पिटाई की
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
उना:

हिमाचल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है.यहां एक मासूम बच्ची को अमरूद तोड़ने के कारण एक पूर्व सैनिक ने ऐसी सजा दी जिसे देखने के बाद आम जन का भी खून खौल गया. घटना का वीडियो वायरल है. वीडियो में बच्ची बार-बार शख्स से रहम की भीख मांगती दिखी पर पूर्व सैनिक ने उसके हाथ-पांव बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करता रहा. बच्ची बार-बार अंकल बचा लो-अंकल बचा लो कहती रही पर उसने लड़की की एक न सुनी. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

मासूम की गलती पर ये सजा!

पता चला है कि बच्ची काफी छोटी है और उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने बेहड़ाला गांव में शायद किसी का अमरुद आते-जाते तोड़ लिया था. बसी इसी गलती पर पूर्व सैनिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने इस बच्ची को पकड़ा और अपने घर में बांध दिया और पिटाई भी की. इसी बीच कुछ लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने बच्ची का रेस्क्यू किया. इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाज जिला प्रशासन ने एक्शन लिया.बच्चे की पिटाई का यह मामला काफी दर्दनाक है. इसको लेकर अब पिटाई करने वाले व्यक्ति की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. वहीं उना पुलिस व प्रशासन ने बच्ची के मामले में मामला दर्ज कर लिया है. 

पुलिस ने क्या कहा?

प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी को डिटेन करके उसके खिलाफ BNS व JJ Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार, एक छोटी बच्ची की ओर से किसी व्यक्ति के घर के आंगन में लगे एक फलदार पेड़ जिसकी टहनिया सड़क की और फैली हुई थी. फल तोड़ लेने पर उक्त घर के मालिक ने उसे पकड़कर (रस्सी) से बांध दिया. यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के भी विपरीत है.जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है, विशेषकर नाबालिग बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है. आम जनता से भी अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कुल्‍लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौके पर मौत 

Featured Video Of The Day
Delhi -NCR में कब होगी Monsoon की एंट्री? IMD ने जारी की पक्की तारीख, Heat Wave से मिलेगी बड़ी राहत
Topics mentioned in this article