धर्मशाला के मैक्सिमस मॉल में हुड़दंगियों का तांडव, 'चाय सुट्टा बार' आउटलेट में तोड़फोड़  

चाय के पैसे मांगने पर 'चाय सुट्ट बार' की मह‍िला स्‍टाफ से बदसलूकी करने का भी आरोप है. CCTV फुटेज के आधार पर पुल‍िस हुड़दंग‍ियों की पहचान कर ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धर्मशाला के पॉश इलाके में स्थित मैक्सिमस मॉल में शनिवार रात 'चाय सुट्टा बार' में तोड़फोड़ हुई. (सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट)

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पॉश इलाके में स्थित मैक्सिमस मॉल में शनिवार रात 'चाय सुट्टा बार' आउटलेट में तोड़फोड़ हुई, और स्टाफ से बदसलूकी की. चाय के एडवांस पैसे मांगने पर 10 युवकों ने रेस्टोरेंट में जमकर उत्पात मचाया. विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया. हमलावरों ने रेस्टोरेंट के काउंटर पर रखे कंप्यूटर, कीमती बिलिंग मशीन और फर्नीचर तोड़ दिए. रेस्टोरेंट का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

मात्र एक किलोमीटर थाना 

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सदर पुलिस थाना घटनास्थल से मात्र एक किलोमीटर दूर है, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची. पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए थे.

चाय सुट्टा बार में तोड़-फोड़ के बाद बिखरा सामान.

महिला कर्मचारियों से बदसलूकी 

हुड़दंगियों ने वहां तैनात महिला कर्मचारी कोमल और अन्य स्टाफ के साथ बदसलूकी की. उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. रेस्टोरेंट में मौजूद पर्यटक सहम गए, और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए.

मुख्य आरोपियों की पहचान 

लोगों में इस बात का रोष है कि शहर के व्यस्त मॉल में इतनी देर तक उत्पात मचाने के बाद भी अपराधी आसानी से भाग निकले. रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, इस हमले में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, और उनके कर्मचारी मानसिक रूप से सदमे में हैं. पुलिस थाना धर्मशाला ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है. उन लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की है. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में 'ख्वातीन' नाम का संगठन बनाकर युवाओं को बना रहे थे कट्टरपंथी, पाक की खौफनाक साजिश बेनकाब

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump का पायलट Rescue का मास्टर प्लान! |Bharat Ki Baat Batata Hoon