खेल-खेल में हो गया हादसा, राजकोट की बिल्डिंग के स्वीमिंग पूल में डूबने से भाई-बहन की मौत, VIDEO

Rajkot Viral Video: राजकोट में सोपान हाइट्स बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में साफ-सफाई का काम करने वाले बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
rajkot viral video
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजकोट के सोपान हाइट्स बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में दो नेपाली बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी
  • दोनों बच्चे 30 मार्च को खेलते-खेलते गहरे पूल में डूब गए, जहां उन्हें बचाने का प्रयास किया गया था
  • पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
राजकोट:

गुजरात के राजकोट में सोपान हाइट्स बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में साफ-सफाई का काम करने वाले बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने दोनों भाई-बहन के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

क्या है पूरी घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, रैया धार इलाके में स्थित 'ड्रीम सिटी' के सामने सोपान हाइट्स बिल्डिंग में 30 मार्च को एक दर्दनाक घटना सामने आई.दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच, बिल्डिंग में सफाई का काम करने वाले नेपाली परिवार के दो बच्चे खेलते-खेलते स्विमिंग पूल के पास पहुंच गए थे.इस दौरान, बड़ी उम्र के बच्चों के नहाने वाले गहरे पूल में छोटी बहन नहाने के लिए उतरी, तभी बहन को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए दौड़ा. पानी गहरा होने के कारण डूबने से दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई.

 नेपाल के रहने वाले हैं दोनो भाई-बहन 

जैसे ही इस बात का पता चला, सोपान हाइट्स के निवासी और बच्चों के माता-पिता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों बच्चों को स्विमिंग पूल से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले की सूचना यूनिवर्सिटी पुलिस को भी दी गई. यूनिवर्सिटी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दीपेश करणभाई भंडारी (उम्र 7 वर्ष) और देपसीका करणभाई भंडारी (उम्र 5 वर्ष) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक बच्चों का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और पिछले 14 दिनों से राजकोट के सोपान हाइट्स में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था.

यह भी पढ़ें-  आज गुजरात में होंगे PM मोदी, 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन; जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सूरत में हनी ट्रैप रैकेट का भंडाफोड़: शातिर तरीके से लोगों को फंसाते, फिर ठग लेते लाखों, चार गिरफ्तार
 

Featured Video Of The Day
ट्रंप को सताया मौत का डर! ईरान के डर से व्हाइट हाउस में बनवा रहे बंकर, क्या होंगी सुविधाएं?
Topics mentioned in this article