6 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाला अरेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड... राजकोट में निर्भया जैसी दरिंदगी

राजकोट में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हद हदें पार कर दी गईं. आरोपी ने न सिर्फ बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड तक डाल दी. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह को पास के खेत से गिरफ्तार कर लिया है. रामसिंह भी उसी इलाके में खेती का काम करता था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गुजरात के राजकोट जिले के जसदन तालुका के आटकोट गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हद हदें पार कर दी गईं. आरोपी ने न सिर्फ बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड तक डाल दी. यह मामला दिल्ली के निर्भया कांड जैसा ही है. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 

बच्ची राजकोट के अस्पताल में भर्ती 

बता दें कि बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और उसे गंभीर हालत में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह को पास के खेत से गिरफ्तार कर लिया है. रामसिंह भी उसी इलाके में खेती का काम करता था. 

यह भी पढ़ें- 'मैं मरना नही चाहता, पत्नी-बच्चे से प्यार करता हूं...' वीडियो बनाकर राहुल ने मौत को गले लगाया

Advertisement

पुलिस ने 100 संदिग्धों से की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक बच्ची मजदूर परिवार की है और घटना के वक्त खेत के पास खेल रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 टीमें लगाईं और करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची. 

यह भी पढ़ें- यूपी में घुसपैठियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करेंगे योगी, जानें- क्या है पूरा प्लान

फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और बलात्कार सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है. पुलिस ने कहा है कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Namaz Controversy: बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर मचा बवाल! | Suvendu Adhikari
Topics mentioned in this article