Tripeaks Solitaire: कार्ड को लगाएं बढ़ते-घटते क्रम में, खेलें मजेदार सॉलिटेयर गेम, जानिए इससे जुड़ा सबकुछ

कई लोगों को अपने खाली समय में ऑनलाइन आकर गेम्स खेलना पंसद होता है और अगर आप भी ऐसे ही गेम्स के शौकीन हैं तो NDTV Games आपके लिए एकदम सही जगह है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Tripeaks Solitaire
नई दिल्ली:

कई लोगों को अपने खाली समय में ऑनलाइन आकर गेम्स खेलना पंसद होता है और अगर आप भी ऐसे ही गेम्स के शौकीन हैं तो NDTV Games आपके लिए एकदम सही जगह है. इस साइट पर आपको रेसिंग से लेकर कार्ड तक के कई गेम्स मिलेंगे, जिन्हें खेलकर आपको मजा आएगा. इस साइट पर मौजूद ट्रिपिक्स सॉलिटेयर एक ऐसा ही मजेदार गेम है.

यह भी पढ़ें:Tiles of Egypt: एक जैसी दिखने वाली टाइलों को मिलाएं, प्वाइंट के तौर पर मिलेंगे स्टार्स, खेलें मजेदार गेम

ट्रिपिक्स सॉलिटेयर

ट्रिपिक्स सॉलिटेयर 'फार्म एडिशन' बेस्‍ट सिंगल प्‍लेयर कार्ड गेम में से एक है. इस गेम का उद्देश्य सेंटर डेक से सभी कार्डों को साफ़ करना. डेक से कार्ड को क्लियर करने के दौरान आपक वाइल्ड कार्ड और सेट में मौजूद कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको कार्ड को क्रम में लगाना होगा. किसी भी कार्ड को वाइल्ड कार्ड के तहत रखा जा सकता है.

कैसे खेलें:

गेम की शुरुआत में आपको सेंटर में दो कार्ड और नीचे एक कार्ड देखेंगे. दो कार्डों में से, आपको नीचे दिए गए कार्ड की तुलना में अधिक या कम नम्‍बर वाले कार्ड पर टैप करना होगा. आपको एक कार्ड मिलेगा, जिसपर लॉक का साइन होगा. आपको उस पर एक की सिम्‍बल वाला कार्ड ढूंढना होगा और उसे अनलॉक करना होगा. एक बार जब आप कार्ड का लेवल क्रॉस कर लेते हैं, तो यह आपको 'माई गार्डन' तक ले जाएगा, जहां आप एक्‍स्‍ट्रा रिवार्ड और क्‍वाइन के लिए बीज लगा सकते हैं. एक लेवल पार करने के बाद ही अगले लेवल पर जा पाएंगे.

Advertisement

कंट्रोल

डेस्कटॉप या लैपटॉप पर खेलने के लिए आप माउस के राइट क्लिक का इस्तेमाल कर कार्ड को ड्रैग कर सकते हैं. अगर आप मोबाइल पर खेल रहे हैं तो आपको अपनी उंगलियों को काम पर लगाना होगा.

यह भी पढ़ें: Tiger Run: रोड पर भाग रहे टाइगर को बचाएं, क्लेक्ट करें अधिक से अधिक स्टार्स, खेलें मजेदार गेम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल-असम जीत पर क्या बोले PM Modi? Mamata Banerjee | BJP | TMC
Topics mentioned in this article