Bolly Beat: खेलें मजेदार म्यूजिक गेम, जानिए क्या हैं नियम और गेम से जुड़ा सब कुछ

अगर आप भी अपने खाली समय में ऑनलाइन आकर गेम खेलते हैं तो NDTV Games आपके लिए सबसे बेहतर जगह है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Bolly Beat
नई दिल्ली:

अगर आप भी अपने खाली समय में ऑनलाइन आकर गेम खेलते हैं तो NDTV Games आपके लिए सबसे बेहतर जगह है. आप जैसे ऑनलाइन गेम्स के शौकीन लोगों के लिए इस साइट पर कार रेसिंग से लेकर एयरबैटल और म्यूजिक से जुड़े गेम भी मौजूद है. NDTV Games पर मौजूद इसी तरह का एक गेम है बॉली बीट, जो एक मजेदार म्यूजिक गेम हैं.

यह भी पढ़ें: नाइफ निंजा: खेलें मजेदार डार्ट बोर्ड गेम, जानिए गेम से जुड़ा सब कुछ

Bolly Beat

बॉली बीट एक मजेदार म्यूजिक बीट गेम है. इस गेम में अलग-अलग तरह के म्यूजिक बीट्स पर आपको अपनी बॉल को लैंड कराना होगा. अगर आप हेडफोन लगाकर इस गेम को खेलेंगे तो आपको अधिक मजा आएगा. आपको इस गेम में डिस्को बॉल को खाली जगह पर या फिर रेड टाइल्स पर लैंड कराने से रोकना होगा.

कैसे खेलें

आराम से बैठकर म्‍यूजिक का मजा लेते हुए गेम खेलना वाकई मजेदार अनुभव होता है. बॉली बीट में अलग-अलग तरह के तरह के म्‍यूजिक हैं. यहां आपको पंजाबी बीट्स, तंदूरी नाइट्स, इंडियन हिपहॉपर, देसी म्‍यूजिक मिल जाएगा. स्‍क्रीन पर दिए गए राइट और लेफ्ट एरो की मदद से सबसे पहले आपको अपना म्‍यूजिक ट्रैक चुनना होगा. बेहतर अनुभव के लिए आपको हेडफोन का इस्‍तेमाल करना चाहिए. डिस्को बॉल के साथ म्यूजिकल टाइल्स पर जंप करें. म्यूजिकल टाइल्स पर आपको कई गिफ्ट मिलेंगे. इस गेम में आपको 3 लाइफ लाइन भी मिलेंगी. खाली जगह और रेड टाइल से टकराने से आपकी ये लाइफलाइन खत्‍म होती जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Great Air Battles: कैसे खेलें मजेदार एयर बैटल गेम, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

कंट्रोल

म्‍यूजिक ट्रैक का सिलेक्शन करके टाइल पर क्लिक करते हुए स्‍टार्ट करें. डिस्को बॉल की दिशा चेंज करने के लिए माउस की लेफ्ट की से लेफ्ट या राइट स्लाइड करें. वहीं, मोबाइल पर खेलते समय डिस्को बॉल की डायरेक्‍शन के लिए स्‍क्रीन पर राइट या लेफ्ट जंप करें. जंप करते समय ध्‍यान रखें कि येलो टाइल अपनी जगह से हिल भी सकती है, तो आपको बेहद ध्‍यान से इस गेम को खेलना है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Boat Rush: खेलें मजेदार बोट रेसिंग गेम, जानिए क्या है नियम और कंट्रोल, गेम से जुड़ी सभी जानकारी

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: मालदा में बवाल, जज तक सुरक्षित नहीं? Mamata Banerjee Vs Amit Shah
Topics mentioned in this article