FIFA World Cup 2026 final: आज कितने बजे से खेला जाएगा फाइनल, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

India Timing, Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की भिड़ंत होनी है, दोनों टीमें 60 साल के बाद टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
FIFA World Cup Final: कितने बजे से खेला जाएगा फाइनल मैच

Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात भारतीय समय के अनुसार) स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी.  भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बना हुआ है.  अर्जेंटीना का प्रयास अपने खिताब का बचाव करना होगा. अब तक सिर्फ इटली और ब्राजील ही फीफा वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके हैं. अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम भी रही है, जिसने 7 मुकाबलों में 19 गोल दागे हैं.39 साल कप्तान ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (8) करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है. अब अर्जेंटीना और इतिहास के बीच सिर्फ स्पेन खड़ा है.

स्पेन और अर्जेंटीना में किस टीम का पलड़ा है भारी

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अब तक 14 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें दोनों टीमों ने छह-छह मैच जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ़ एक बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें अर्जेंटीना ने 1966 के ग्रुप-स्टेज मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी. इस मैच में लुइस आर्टिम ने दो गोल किए थे, जबकि पिरी ने स्पेन के लिए कुछ समय के लिए स्कोर बराबर कर दिया था. 

हालांकि, यह मैच 8 साल से भी ज़्यादा समय के बाद दोनों टीमों के बीच होने वाला पहला मुकाबला होगा. पिछली बार जब स्पेन और अर्जेंटीना का मुकाबला हुआ था, तो मैड्रिड में 'ला रोजा' (स्पेन की टीम) ने इस्को की हैट्रिक की बदौलत 6-1 से जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच यह एक फ्रेंडली मैच खेला गया था. 

भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में कितने बजे से देख सकते हैं?

भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में रात 12:30 से देख पाएंगे.

भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच लाइव कहां देखें

स्पेन Vs अर्जेंटीना फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में  Zee5 पर उपलब्ध होगी. भारत में ESP बनाम ARG FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण टीवी पर Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर उपलब्ध होगा. 

Advertisement

भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच लाइव फ्री में कैसे देख सकते हैं?

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का Live प्रसारण  मैच फ्री में दूरदर्शन और DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें

Advertisement

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 : गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव की रेस में कौन-कौन शामिल, किसे मिलेगा 'गोल ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवार्ड, जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

Featured Video Of The Day
CJP और जेपी नड्डा के बीच बातचीत की इनसाइड स्टोरी

Topics mentioned in this article
2026 FIFA World Cup
Lionel Messi
Football