कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं Mbappe? 120 करोड़ रुपये की आलीशान हवेली, लग्जरी कारों से भरा है गैराज

Kylian Mbappé Net Worth in 2026, FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को की टीम के साथ होगा.  एम्बाप्पे एक ओर जहां बेहतरीन फुटबॉलर हैं तो दूसरी ओर अमीर खिलाड़ियों में भी गिने जाते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Kylian Mbappe’s Net Worth in 2026: एमबाप्पे दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलरों में शामिल

What Is Kylian Mbappé's Net Worth: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे ने अपने खेल से हर किसी को चौंका कर रख दिया है. एम्बाप्पे इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.  एम्बाप्पे के नाम 7 गोल हैं तो वहीं पहले नंबर पर मेसी हैं जिन्होंने अबतक 8 गोल किए हैं. अब क्वार्टर फाइनल में एम्बाप्पे पर सबकी नजर रहेगी. क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मुकाबला मोरक्को की टीम के साथ होगा. एम्बाप्पे एक ओर जहां बेहतरीन फुटबॉलर हैं तो दूसरी ओर अमीर खिलाड़ियों में भी गिने जाते हैं. 

काइलियन एम्बाप्पे नए पीढ़ी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक

काइलियन एम्बाप्पे फ्रांस के स्टार फुटबॉलर हैं, उन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, 2018 FIFA वर्ल्ड कप जीतने वाले, फ्रांस की नेशनल टीम के कप्तान और रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड एम्बाप्पे ने 30 साल की उम्र से पहले ही काफी कमाई के मामले में काफी आगे निकल गए हैं,लेकिन इससे भी ज़्यादा प्रभावशाली उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो है, जो फुटबॉल में उनकी जबरदस्त कामयाबी का एक शानदार उदाहरण है.  फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग $250 करोड़ (करीब ₹2,388 करोड़ से लेकर ₹2,400 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है. बता दें कि एम्बाप्पे 2024 में पेरिस सेंट-जर्मेन से रियल मैड्रिड में शामिल हुए थे और मैड्रिड के सबसे खास और आलीशान घरों में से एक खरीदकर चर्चा में बटोरी थी.

आलीशान हवेली में रहते हैं एम्बाप्पे

पोज़ुएलो डी अलार्कोन में 'ला फिंका' नाम की बेहद शानदार और गेटेड कम्युनिटी में स्थित यह एक आलीशान हवेली है, जिसकी कीमत कथित तौर पर €11 मिलियन से €13 मिलियन (लगभग 120 करोड़) के बीच मानी जा रही है.  दिलचस्प बात यह है कि इस हवेली के पिछले मालिक कोई और नहीं, बल्कि रियल मैड्रिड के स्टार गैरेथ बेल थे. यह स्टार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपने शानदार लाइफ़स्टाइल की झलक अपने फ़ैन्स को दिखाते रहते हैं. 

मैड्रिड में एक आलीशान घर भी

ला फिंका को "मैड्रिड का बेवर्ली हिल्स" भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह जगह कई मशहूर फुटबॉल दिग्गजों और सेलिब्रिटीज़ का घर रही है.  यहां पर  शानदार विला हैं. खबरों के मुताबिक, यहां रहने वालों में फुटबॉलरों में पुराने और मौजूदा दिग्गज शामिल हैं.

Advertisement

 हवेली की खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बाप्पे की हवेली में 8 बहुत बड़े बेडरूम, 11 डिज़ाइनर बाथरूम, एक होम सिनेमा, इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, एक जिम, वेलनेस और स्पा की सुविधाएं, हैं और साथ ही गोल्फ़ प्रैक्टिस एरिया, सुंदर बगीचे, बड़े एंटरटेनमेंट टेरेस और छह कारों के लिए गैराज भी उपलब्ध है. 

लग्जरी कारों से भरी पड़ी है गैराज

रिपोर्ट्स के अनुसार किलियन एम्बाप्पे के पास कई हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां हैं, जिनमें फेरारी SF90 स्ट्रैडेल और फेरारी 488 पिस्टा शामिल हैं. उनके गैराज में कैडिलैक एस्केलेड और वोक्सवैगन मल्टीवैन जैसी आरामदायक और शानदार गाड़ियां भी मौजूद हैं.  रियल मैड्रिड के साथ पार्टनरशिप के तहत उन्हें एक BMW मिली, जिसके लिए उन्होंने खास तौर पर इलेक्ट्रिक i7 M70 मॉडल चुना था.  हालांकि उनके पास ये गाड़ियां हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि शुरुआत में  एम्बाप्पे पहले ड्राइवर पर ही निर्भर रहते थे क्योंकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हुआ करता था. 

Advertisement

अपने परिवार में पहले फ़ुटबॉल सुपरस्टार

किलियन एम्बाप्पे का जन्म 20 दिसंबर, 1998 को पेरिस के बॉन्डी में हुआ था. उनके पिता, विल्फ़्रेड एमबाप्पे एक फ़ुटबॉल कोच थे और मां, फ़ैज़ा लामारी एक पूर्व प्रोफ़ेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी रहीं हैं.  उनका अपने छोटे भाई इथन एमबाप्पे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है, जो एक प्रोफ़ेशनल फ़ुटबॉलर भी हैं.

कितनी है सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सालाना कमाई करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है.

फ्रांस बनाम मोरक्को, फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल

फ्रांस की टीम:

गोलकीपर: माइक मेगनन, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा

डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो

मिडफील्डर: एन'गोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी

फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबीप्पे, माइकल ओलिस, मार्कस थुरम

मोरक्को की टीम:

गोलकीपर: यासीन बौनौ, मुनीर एल काजौई, अहमद रेडा तग्नौटी

डिफेंडर: नौसैर मजरौई, अनस सलाह-एद्दीन, यूसुफ बेलामारि, नायेफ अगुएर्ड, चाडी रियाद, इस्सा डिओप, रेडौने हल्हाल, अचरफ हकीमी, जकारिया एल औहादी

मिडफील्डर: समीर एल मौराबेट, अय्यूब बौअद्दी, नील एल अयनौई, सोफियान अमराबात, अजेदीन ओनाही, बिलाल एल खन्नौस, इस्माइल सैबारी

फॉरवर्ड: अब्देस्समद एजालजौली, चेम्सडाइन तलबी, सूफियान रहीमी, अयूब अल काबी, ब्राहिम डियाज, यासीन गेसिमे, अयूबे अमाईमौनी

ये भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का मुकाबला कब और किस टीम के साथ होगा, जानिए पूरा शेड्यूल भारतीय समयानुसार

ये भी पढ़ेंइंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह

ये भी पढ़ेंIND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?

Advertisement
Featured Video Of The Day
डील, दोस्‍ती और क्रिकेट: मेलबर्न ग्राउंड पर PM मोदी, लॉन्च किया ऐतिहासिक 'स्पोर्ट्स रोडमैप'

Topics mentioned in this article
Charles Mbabazi
2026 FIFA World Cup
Football