Zero Oil Chole Masala Recipe: तेल का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी अपने खाने में तेल को कम करना चाहते हैं, और ऐसी डिश को तैयार करना चाहते हैं. जिसे बिना तेल के बनाया गया हो, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम बना रहे हैं बिना तेल के छोले मसाला, जो सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी कमाल है. इस रेसिपी में बिल्कुल भी तेल का इस्तेमाल नहीं हुआ, फिर भी छोले नरम, मसालेदार और फुल फ्लेवर वाले बनते हैं. इस रेसिपी को chefbhupikitchen ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है, तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कैसे बनाएं बिना तेल के छोले- (How To Make Zero Oil Chole Masala Recipe)
सामग्री-
- आधा कप चना (छोटे आकार का)
- सूखे आंवले की 8-10 स्लाइस
- 2-3 तेज पत्ते
- 1 बड़ा चम्मच साबुत हरा धनिया
- 3-4 लौंग
- 1 बड़ी इलायची
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 3-4 हरी इलायची
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा श्रीलंकाई इलायची
- 2 बड़े चम्मच अनारदाना
- 2 मध्यम आकार के टमाटर
- 2 मध्यम आकार के प्याज
- 2-3 छोटे चम्मच ताजा छोले मसाला
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- सेंधा नमक
- हरा धनिया
विधि-
- बिना तेल के छोले बनाने के लिए सबसे पहले आपको रातभर छोले को भिगोकर रख देना है.
- छोले भिगोते समय आपको थोड़ा सा मीठा सोड़ा डालना है.
- सबसे पहले छोले को उबालना है इसमें पानी डालेंगे और आंवला.
- अब एक पैन में धनिया, तेज पत्ता, इलायची, लौंग, जीरा, काली मिर्च, अनारदाना, बड़ी इलायची, दालचीनी जैसे खड़े मसाले डालना है.
- फिर इसे हल्का रोस्ट करके भून लें.
- अब इसे पीसकर फ्रेस मसाला तैयार कर लें.
- अब आपको टमाटर और प्याज लेकर अच्छे जला लेना है.
- फिर इसके जले वाले पार्ट को निकाल लें.
- टमाटर अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार करें.
- अब कुकर में टमाटर का पेस्ट डालें इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें.
- इसमें जो हमने पहले मसाला तैयार किया था उसे डालें.
- अब पानी थोड़ा सा एड करके इसे ढककर कुछ देर तक पकाएं.
- आपके छोले बनकर तैयार हैं.
ये भी पढ़ें- रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से क्या होता है? जानें सेवन का सही तरीका और मात्रा
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














