Year Ender 2022: इस साल पूरे साल ट्रेंड में रहे ये 5 हेल्दी स्नैक्स

Top Trending Snacks 2022: साल 2022 खत्म होने को है, नए साल में महज कुछ दिन ही बचे हैं. हममें से ज्यादातर लोग नए साल की तैयारियों में लग गए हैं. कोविड के बाद से 2022 में लोगों ने हेल्दी चीजों की तरफ रुख किया.

Advertisement
Read Time: 24 mins
Y

Top Trending Snacks 2022: साल 2022 खत्म होने को है, नए साल में महज कुछ दिन ही बचे हैं. हममें से ज्यादातर लोग नए साल की तैयारियों में लग गए हैं. कोविड के बाद से 2022 में लोगों ने हेल्दी चीजों की तरफ रुख किया. आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ट्रेंडिंग स्नैक्स के बारे में जिसे लोगों ने साल भर खूब पसंद किया. असल में जब भी स्नैक्स की बात आती है तो भारतीय सबसे ज्यादा ऑयली, फ्राइड चीजें खाना पसंद करते हैं. लेकिन कोविड महामारी के बाद से सभी की लाइफस्टाइल से लेकर डाइट तक में काफी बदलाव नजर आ रहा है. साल 2022 में चाहे मीठा हो या नमकीन भारतीय लोगों ने इन चीजों को खूब पसंद किया.

साल 2022 में इन फूड ट्रेंड्स का रहा जलवा- These Food Trends This Year 2022:

1. वेगन मीट-

साल 2022 में सबसे ज्यादा वेगन मीट से बने फूड्स को पसंद किया गया. इसमें फास्ट फूड्स में वेज बर्गर तो नकली चिकन आदि का ट्रेंड देखने को मिला. तो वही प्लांट बेस्ड मीट से बनी चीजों को भी खूब पसंद किया गया. 

Year Ender 2022: साल 2022 में लोगों की टॉप लिस्ट में रही प्लांट बेस्ड डाइट

2.  इडली-

इडली एक साउथ इंडियन डिश है. लेकिन देशभर में हेल्दी खाने वालों की पहली पसंद है इडली. इडली को ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स तक में खाया जा सकता है. इडली एक लाइट और हेल्दी रेसिपी है. 

Advertisement

Soaked Peanuts: अगर आप भी हैं इन समस्याओं से ग्रेसित तो भूलकर भी न करें भीगी मूंगफली का सेवन, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Advertisement

3. गोभी पराठा-

पराठा हर भारतीय की पहली पसंद है. ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा पराठा को पसंद किया जाता है. लेकिन साल 2022 में लोगों ने गोभी के पराठे को खूब पसंद किया. गोभी पराठा स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है.

Advertisement

4. दाल वडा-

दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. साल 2022 में लोगों ने दाल वडा को स्नैक्स के रूप में खूब पसंद किया. दाल वडा पोषण से भरपूर एक हेल्दी रेसिपी है.

Advertisement

5. मूंग दाल लड्डू-

मीठे की बात करें तो कई लोगों को स्नैक्स के रूप में मीठा खाना पसंद होता है. साल 2022 में लोगों ने शुगर फ्री मूंग दाल लड्डूओं को खूब पसंद किया. मूंद दाल लड्डू पोषण से भरपूर माने जाते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Himachal Pradesh में Masjid में अवैध निर्माण का सच जानिए NDTV की स्पेशल ग्राउंड रिपोर्ट में