चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर प्रयागराज के अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है इस मंदिर में माता की मूर्ति नहीं बल्कि फूलों और आभूषणों से सजे दिव्य लकड़ी के झूले की पूजा की जाती है झूला देवी सती के दाहिने हाथ की उंगली गिरने वाली जगह पर लटकाया गया है. इसका विशेष श्रृंगार किया जाता है