दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने हनीट्रैप और एक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश किया है. आरोपी महिला सोशल मीडिया के माध्यम से शिकार तलाशती थी और गंभीर धाराओं में फर्जी केस दर्ज कराती थी. महिला ने 2021 में एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन के खिलाफ रेप और अन्य आरोपों की फर्जी FIR दर्ज कराई थी.