दाल खाने का सबसे अच्छा समय कब? जानें बेहतर पाचन के लिए कब खाएं Dal

World Pulse Day 2026: दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना दाल खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हर चीज को खाने का एक समय होता है. जी हां आपने सही सुना, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कब खाना चाहिए दाल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dal Kab Khaye: दाल खाने का सबसे अच्छा समय कब.

World Pulses Day 2026: हर साल 10 फरवरी को वर्ल्ड पल्सेस डे (world pulses day) मनाया जाता है. दाल को प्रोटीन और पोषण का खजाना कहा जाता है. शरीर को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों को रोज अपनी डाइट में दाल जरूर शामिल करना चाहिए. वेजिटेरियन के लिए दाल का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. तो चलिए जानते हैं दाल खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है.

क्यों खाएं दाल- (Why To Eat Pulse)

मूंग, मसूर, अरहर, चना और उड़द जैसी दालें रोज खाने से शरीर को संतुलित पोषण मिलता है. दालों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. फाइबर कब्ज की समस्या से राहत देता है और आंतों की सेहत सुधारता है.

दाल खाने का सबसे अच्छा समय कब- (Dal Khane Ka Samay Kab)

हर चीज को खाने का एक समय होता है. क्योंकि गलत समय में अगर आप इसे खाते हैं, तो आपको वो लाभ नहीं मिल पाते जो मिलने चाहिए.  दालों का सेवन करने का सबसे अच्छा समय लंच है. दिन में दाल खाने से शरीर इसे अच्छे से पचा पता है और इससे पोषण भी मिल जाते हैं.

कैसे बनाएं स्वादिष्ट चना दाल- How To Make Tasty Chana Dal At Home)

सामग्री- 

  • चना दाल
  • पानी
  • टमाटर
  • प्याज
  • हरी मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • तेल
  • जीरा
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • कसूरी मेथी
  • हरा धनिया
  • नमक

विधि-

  1. चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धो लें. इसे कम से कम 20-30 मिनट लिए पानी में भिगो दें. भिगोने से दाल जल्दी पकती है. 
  2. भीगी हुई दाल को पानी से निकाल लें. एक प्रेशर कुकर में दाल, 3 कप ताज़ा पानी, थोड़ी सी हल्दी और नमक डालें. 
  3. कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं. दाल नरम हो जानी चाहिए लेकिन पूरी तरह से घुलनी नहीं चाहिए.
  4. अब एक पैन या कड़ाही में घी या तेल गरम करें. जीरा डालें और इसे तड़कने दें. फिर बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भूनें. 
  5. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें जब तक कि कच्ची गंध न चली जाए. इसके बाद, कटे हुए टमाटर डालें. टमाटरों को तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं और मिश्रण तेल न छोड़ दे.
  6. टमाटर पक जाने के बाद, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर एक मिनट के लिए भूनें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.
  7. पकी हुई दाल को मसालों वाले पैन में डालें. अच्छी तरह मिलाएं और यदि आवश्यक हो तो थोड़ा और पानी डालें. दाल को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक उबलने दें ताकि दाल मसालों का स्वाद सोख ले.
  8. कसूरी मेथी डालें. अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद कर दें और ताज़े हरे धनिये से गार्निश करें.

ये भी पढ़ें- 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: कार में 3 लाशें और तांत्रिक! Peeragarhi Case में सामने आया हैरान करने वाला मोड़