अंगूर पर दिखने वाला सफेद पाउडर क्या है? बिना धोए खाएं, तो पड़ सकते हैं बीमार, जानिए धोने का सही तरीका

White Powder On Grapes: बाजार से अंगूर लाने के बाद कई लोग उन्हें सीधे खाने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अंगूर के ऊपर हल्की सफेद परत या पाउडर जैसा कुछ चिपका होता है. ज्यादातर लोग इसे सामान्य धूल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करना सही नहीं है. अंगूर पर मौजूद यह परत कई बार प्राकृतिक होती है, लेकिन कई बार इसमें कीटनाशकों या रसायनों के अवशेष भी हो सकते हैं. इसलिए अंगूर को खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
White Powder On Grapes
pexels

White Powder On Grapes: बाजार से अंगूर लाने के बाद कई लोग उन्हें सीधे खाने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अंगूर के ऊपर हल्की सफेद परत या पाउडर जैसा कुछ चिपका होता है. ज्यादातर लोग इसे सामान्य धूल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करना सही नहीं है. अंगूर पर मौजूद यह परत कई बार प्राकृतिक होती है, लेकिन कई बार इसमें कीटनाशकों (Pesticides) या रसायनों (Chemicals) के अवशेष भी हो सकते हैं. इसलिए अंगूर को खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी माना जाता है.

अंगूर पर सफेद परत आखिर होती क्या है?

अंगूर के ऊपर जो हल्की सफेद परत दिखाई देती है उसे कई बार प्राकृतिक वैक्स परत कहा जाता है. यह परत फल को खराब होने से बचाने में मदद करती है. लेकिन बाजार तक पहुंचने के दौरान अंगूरों पर कीटनाशक या धूल मिट्टी भी जम सकती है. ऐसे में यह पहचान पाना मुश्किल होता है कि जो परत दिख रही है वह प्राकृतिक है या किसी रसायन का असर.

बिना धोए अंगूर खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

यदि अंगूरों को बिना साफ किए खा लिया जाए तो पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त या एलर्जी की परेशानी हो सकती है. बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर जल्दी पड़ सकता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बाजार से लाए गए अंगूरों को सीधे न खाएं.

यह भी देखें: राजस्थान में पत्थर बन रहा 9 साल का बच्चा: डॉक्टर बोले-प्रदेश में यह दुर्लभ बीमारी का पहला केस; कोई इलाज नहीं

Advertisement

अंगूर को साफ करने का आसान तरीका

अंगूर को साफ करने के लिए सबसे पहले उन्हें डंठल से अलग कर लें. इसके बाद एक बर्तन में साफ पानी लें और अंगूरों को लगभग 10 से 15 मिनट तक उसमें भिगोकर रखें. चाहें तो पानी में थोड़ा सा नमक या बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं. इससे अंगूरों पर मौजूद गंदगी और कीटनाशकों के अंश निकलने में मदद मिलती है.  भिगोने के बाद अंगूरों को साफ पानी से दो से तीन बार धोना चाहिए. इसके बाद ही इन्हें खाने के लिए इस्तेमाल करें. अगर बच्चों को देना है तो यह सावधानी और भी जरूरी हो जाती है. साफ किए हुए अंगूर ज्यादा सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए बेहतर माने जाते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ अंगूर ही नहीं, बल्कि किसी भी फल को खाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है. इससे फल पर मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और रसायनों के अवशेष हटाने में मदद मिलती है. थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है.

Advertisement

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Drone हमले के बाद Dubai Airport पर लगी भीषण आग, उड़ाने अस्थायी रूप से स्थागित | BREAKING NEWS