सुबह खाली पेट पी लें इस सस्ते से मसाले का पानी, आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां

Cinnamon Tea Benefits: अगर आप भी शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश कर रहे हैं तो किचन में मौजूद दालचीनी के पानी का चाय का सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Cinnamon Tea: दालचीनी की चाय पीने के फायदे.

Cinnamon Health Benefits In Hindi: भारतीय किचन में मौजूद मसाले सदियों से आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर आप भी अपने दिन की शुरूआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं तो दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दालचीनी को कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि इसमें कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को और कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

दालचीनी चाय कैसे बनाएं- (How To Make Cinnamon Tea At Home)

सामग्री-

  • पानी
  • दालचीनी 
  • चाय पत्ती
  • शहद

विधि-
दालचीनी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करें. इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालें और कुछ मिनट तक उबालें. इसमें चाय पत्ती डालें और उबालें. इसमें स्वाद को बढ़ाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.  चाय को छानें और गरमा पी लें.

दालचीनी चाय पीने के फायदे- (Dalchini Ki Chai Pine Ke Fayde)

1. पाचन- 

दालचीनी में पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पथरी को काट-काट कर पेशाब के रास्ते बाहर कर देते हैं इस फल के बीज, जानें फायदे और उपयोग का सही तरीका 

Advertisement

Photo Credit: iStock

2. ब्लड प्रेशर-

दालचीनी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. 

3. इम्यूनिटी-

दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

4. सर्दी और खांसी- 

दालचीनी चाय पीने से सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है.

5. डायबिटीज-

दालचीनी में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

Advertisement

6. मोटापा-

दालचीनी चाय पीने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

अस्थमा का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग का 16वां दिन... महायुद्ध जारी, तबाही बहुत भारी! | Hormuz | Mojtaba Khamenei