Summer Rolls For Weight Loss And High Protein: अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, और ऐसा लंच चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और पेट को लंबे समय तक भरा रखे, तो आपको समर रोल्स जरूर ट्राई करने चाहिए. ये रोल्स न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि हाई प्रोटीन और लो कैलोरी भी होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं. इन रोल्स में फाइबर, प्रोटीन और फ्रेश सब्जियां होती हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती. एक रोल में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा 380 से कम होती है, इसलिए यह वेट लॉस डाइट के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
समर रोल्स के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Summer Rolls)
चार रोल्स बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी- (Filling Ingredients)
- बेल पेपर- 1 कप (पतली लंबी स्ट्रिप्स)
- आम- लगभग 1/2 कप स्लाइस
- लो फैट पनीर या टोफू- 100 ग्राम (ग्रिल करके स्ट्रिप्स काटें)
- चिली ऑयल- 1/2 चम्मच
रोल बनाने के लिए- (For Assembelling Rolls)
- राइस पेपर शीट- 4 शीट
- धनिया पत्ते- 1/4 कप
- बेल पेपर- ऊपर दी गई मात्रा
- ग्रिल्ड टोफू या पनीर- ऊपर दी गई मात्रा
- आम के स्लाइस- ऊपर दी गई मात्रा
- पुदीना पत्ते- 2-3 टेबलस्पून
- तिल के बीज- 1-1.5 चम्मच (भुने हुए)
वीडियो देखें -
समर रोल्स बनाने की आसान विधि- (How To Make Summer Rolls)
- सबसे पहले बेल पेपर और आम को पतले स्लाइस में काट लें. पनीर या टोफू को हल्का ग्रिल कर लें, और उस पर थोड़ा चिली ऑयल डाल दें.
- अब राइस पेपर शीट को हल्का गीला करें, ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद शीट के बीच में धनिया, बेल पेपर, पुदीना, आम के स्लाइस और ग्रिल्ड पनीर या टोफू रखें. ऊपर से थोड़ा तिल छिड़कें.
- अब इसे सावधानी से रोल की तरह लपेट लें. इसी तरह बाकी रोल भी तैयार कर लें. इन्हें आप अपनी पसंद की स्पाइसी सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
इन समर रोल्स में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. हाई प्रोटीन होने की वजह से यह मसल्स को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी मदद करता है. अगर आप हेल्दी और टेस्टी लंच ढूंढ रहे हैं, तो ये समर रोल्स आपके लिए परफेक्ट विकल्प हैं. इस हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














