बांग्लादेश में पद्मा नदी में यात्रियों से भरी एक बस गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं हादसा बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुआ, जब बस फेरी पर चढ़ते समय संतुलन खो बैठी और नदी में समा गई दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने रस्सियां फेंककर डूब रहे यात्रियों को बचाने की कोशिश की