Ramadan 2026 Date: इस्लामिक धर्म में रमजान के महीने का खास महत्व है. माह-ए-रमजान का पवित्र महीना इस बार फरवरी से शुरू हो रहा है. हर तरफ आपको अभी से इसकी तैयारियां देखने मिल जाएंगी. हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया में इस्लाम को मानने वाले सभी देशों में रमजान का महीना हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है. आपको बता दें कि 18 फरवरी को चांद नजर आता है, तो उसी रात से तरावीह शुरू होगी और 19 को पहला रोजा होगा. चांद 19 को दिखने से 20 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा.
रमजान का महत्व- (Importance of Ramadan)
इस्लामिक मान्यता के अनुसार इसी पाक महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं. रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत अहमियत रखता है. ये महीना इंसान को संयम और नियमों का पालन करने की सीख देता है. रोजे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे बस सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के समय ही कुछ भी खाते और पीते हैं. पूरे दिन पानी भी नहीं पीते हैं.
सहरी में क्या खाएं- (What to eat in Sehri)
तड़के खाए जाने वाले खाने को सहरी कहा जाता है. इसी को खाकर पूरे दिन रोजा रखा जाता है.
1. भीगे बादाम-
सहरी में भीगे बादाम आदि के साथ अपने दिन की शुरुआत करें और फिर फलों के साथ जूस या दूध का सेवन करें.
2. फाइबर फूड-
दिनभर खुद को भरा हुआ महसूस कराने के लिए हाई -फाइबर फूड जैसे सब्जियों के साथ पनीर/ चिकन/अंडे आदि का सेवन करें.
3. हैवी फूड-
ओट्स या म्लटीग्रेन आटे से बने परांठे के साथ पनीर या अंडे की भुरजी खा सकते हैं. जिससे दिनभर आपके शरीर को एनर्जी महसूस होगी. ज्यादा तेल मसाले का खाना खाने से बचें. क्योंकि इससे दिन में प्यास लग सकती है.
इफ्तार में क्या खाएं- (What to eat in Iftar)
रोजा रखने के बाद शाम में खाया जाने वाला खाना इफ्तार कहलाता है.
1. हेल्दी ड्रिंक-
शाम के समय नमक और चीनी वाला नींबू पानी, शरबत के साथ अपना रोजा खोलें.
2. खजूर-
खजूर परंपरागत रूप से और स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एनर्जी का अच्छा सोर्स है. खजूर खाकर आमतौर पर रोजा खोला जाता है.
3. हेल्दी मील-
थोड़े अंतराल के बाद ब्राउन राइस या हाई फाइबर फूड, रोटी, सलाद, मीट, मछली या अंडा आप डिनर में खा सकते हैं.
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














