PM नरेंद्र मोदी के मेहमानों के लिए India AI Impact Summit 2026 में परोसा गया खास एलर्जन-फ्री शाकाहारी लंच, मिलेट्स और देसी स्वाद का दिखा जलवा

AI Impact Summit Lunch: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान आए विदेशी मेहमानों के लिए एक विशेष रूप से तैयार किया गया एलर्जन-फ्री लंच आयोजित किया. यह पूरा मेन्यू शुद्ध शाकाहारी था और भारत की पारंपरिक खानपान शैली को दर्शाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Summit Lunch: मेहमानों के लिए आयोजित किया गया खास लंच.

AI Impact Summit Lunch: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान आए विदेशी मेहमानों के लिए एक विशेष रूप से तैयार किया गया एलर्जन-फ्री लंच आयोजित किया. यह पूरा मेन्यू शुद्ध शाकाहारी था और भारत की पारंपरिक खानपान शैली को दर्शाता था, साथ ही स्वास्थ्य और सस्टेनेबल डाइट पर भी फोकस करता था. इस लंच में मिलेट्स, दालें, कमल ककड़ी, बासमती चावल और केसर जैसे पारंपरिक और पौष्टिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया, जो अलग-अलग राज्यों के स्वाद को दर्शाते हैं. आइए जानते हैं मेहमानों को क्या-क्या परोसा गया:

स्टार्टर

निमोना कबाब

हरी मटर से बना यह पैन-ग्रिल्ड कबाब जीरा और हींग के तड़के के साथ तैयार किया गया था. यह बिहार और उत्तर प्रदेश की सर्दियों में बनने वाली मशहूर डिश ‘मटर का निमोना' से प्रेरित है. इसका स्वाद नरम और हल्का मसालेदार होता है. 

खाम खटाई

हरी मूंग दाल से बनी ये मुलायम टिक्कियां मीठी आम की चटनी से भरी गई थीं और हल्का पैन-ग्रिल किया गया था. 

कश्मीरी नद्रू कुरकुरी

कश्मीर घाटी की लोकप्रिय डिश, जिसमें कुरकुरी तली हुई कमल ककड़ी पर मसाले छिड़के गए थे. 

मेन कोर्स

जाफरानी सब्ज पुलाव

बासमती चावल, मौसमी सब्जियां और केसर से बना यह सुगंधित पुलाव हैदराबाद के नवाबी दावतों की याद दिलाता है. 

तंदूरी सलाद

टमाटर, शिमला मिर्च और अनानास को मसालों में मेरिनेट कर तंदूर में ग्रिल किया गया. यह हल्का और स्मोकी स्वाद वाला व्यंजन है.

थेपला

गुजरात की प्रसिद्ध डिश, जिसे बेसन और मेथी से तैयार किया गया. इसे आम की रिलीश क्रीम चीज के साथ परोसा गया, जो हल्का खट्टा स्वाद देता है. 

डेज़र्ट

रोज एंड कोकोनट पुडिंग

नारियल दूध से बनी यह खुशबूदार खीर फिंगर मिलेट क्रम्बल के साथ परोसी गई. इसका गुलाबी रंग और क्रीमी टेक्सचर इसे खास बनाता है. 

Advertisement

रामदाना अंजीर लड्डू

फूले हुए मिलेट और सूखे अंजीर से बना यह हेल्दी और पौष्टिक लड्डू स्वाद में नटी और चबाने में मुलायम होता है. 

यह खास लंच न केवल भारतीय स्वाद और परंपरा को दर्शाता है, बल्कि हेल्दी और एलर्जन-फ्री खाने की दिशा में एक बड़ा संदेश भी देता है. मेन्यू में हर डिश के साथ कैलोरी की जानकारी भी दी गई है, जिससे यह साफ है कि हेल्थ और न्यूट्रिशन को ध्यान में रखकर भोजन तैयार किया गया. भारत मंडपम में आयोजित यह वर्किंग लंच भारतीय खानपान की विविधता और आधुनिक हेल्थ ट्रेंड का अनोखा उदाहरण बनकर सामने आया है.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
US Iran Tension: आ गया युद्ध का ट्रेलर! जंग की उल्टी गिनती शुरू! | Trump- Khamenei | Top News |NDTV