काशी विद्वत परिषद ने मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली के आयोजन को शास्त्र विरोधी बताते हुए इसका विरोध किया है. परिषद के अनुसार चिता भस्म की होली केवल भगवान शिव के लिए है और सामान्य लोगों को इसका अधिकार नहीं है. मसान नाथ सेवा समिति के संयोजक गुलशन कपूर ने कहा कि मसान की होली काशी की पुरानी परंपरा है.