क्या है मोरिंगा खाने का सही तरीका? डाइट में शामिल करने के 4 आसान तरीके

Moringa Recipes: स्वाद और सेहत का खजाना है मोरिंगा, रोज की डाइट में शामिल करने के ये 4 आसान तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Moriga Ke Fayde: सेहत का खजाना है मोरिंगा.
NDTV

How To Include Moringa In Daily Diet: मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है. इसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना. दरअसल आजकल की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. अच्छी सेहत के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स और महंगी चीजें खरीदते हैं, लेकिन कई बार हमारे किचन और आसपास ही ऐसी चीजें छिपे हैं जिनके बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं होती. ऐसा ही एक सुपरफूड है मोरिंगा. 

​आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मोरिंगा को आज पूरी दुनिया एक 'सुपरफूड' मान रही है. इसमें संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी, गाजर से ज्यादा विटामिन ए और दूध से कई गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है. अगर आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 4 आसान और स्वादिष्ट तरीके. 

मोरिंगा को डाइट में शामिल करने के आसान तरीके-

​1. मोरिंगा की चाय- 

​अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करना चाहते हैं, तो मोरिंगा टी एक बेहतरीन ऑप्शन है.

​कैसे बनाएं- एक कप पानी में मोरिंगा की सूखी पत्तियां या एक चम्मच मोरिंगा पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें. ​अब इसे छानकर इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिला लें. ​यह चाय न सिर्फ आपके शरीर को डिटॉक्स करती है, बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखती है.

स्वाद और सेहत से भरपूर है मोरिंगा. Photo Credit: Canva

​2. स्मूदी या जूस- 

​आजकल जिम जाने वाले या फिट रहने की चाह रखने वाले लोग स्मूदी बहुत पसंद करते हैं. आप मोरिंगा को स्मूदी या जूस में भी शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

​कैसे बनाएं- अपनी मनपसंद फ्रूट स्मूदी, केला, सेब या पालक बनाते समय उसमें आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिला लें.
​अगर आप जूस पीने के शौकीन हैं, तो आप लौकी या आंवले के जूस में भी मोरिंगा पाउडर मिला सकते हैं.

​3. मोरिंगा रोटी-

​अगर आप रोज खाई जाने वाली रोटी को सुपर-हेल्दी बनाना चाहते हैं , तो मोरिंगा को एड कर सकते हैं. 

Advertisement

​कैसे बनाएं- गूंथने से पहले गेहूं के आटे में 1 से 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर अच्छी तरह मिला लें. ​अब इस आटे की नरम रोटियां या परांठे बनाएं.

​4. मोरिंगा सूप- 

​बदलते मौसम में शाम के वक्त या डिनर से पहले गरमा-गरम सूप पीना किसे पसंद नहीं. बारिश में खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप सूप का सेवन कर सकते हैं. 

​कैसे बनाएं- आप टमाटर, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप जो भी घर में बनाते हैं, उसमें उबलते वक्त मोरिंगा की फ्रेश पत्तियां या पाउडर डाल दें. ​सूप का गाढ़ापन और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें- गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 प्रोबायोटिक फूड्स

Featured Video Of The Day
रिफ्यूजी कैंप पर गिरे बम, दो बच्‍चों समेत 4 की मौत... गाजा में इजरायल की भीषण बमबारी

Topics mentioned in this article
Moringa Recipe In Hindi
Moringa Ke Fayde
Shajan Leaves For Vitamin B12
Moringa Tea Benefits
Moringa Soup Kaise Banate Hain