आज क्या बनाऊं: मक्के को भूल जाओ, अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाओ, 5 मिनट में बनाओ मूंग दाल पॉपकॉर्न | 5 Minutes Moong Daal Popcorn Recipe

Moong Dal Popcorn Recipe in Hindi: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए एक बेहतरीन स्नैक बन सकता है, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे कैसे बनाएं? इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट मूंग दाल पॉपकॉर्न बना सकते है और बिना किसी फिक्र के सेहतमंद स्नैक का मजा ले सकते है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मूंग दाल से बनाएं शानदार पॉपकॉर्न

Moong Dal Popcorn Recipe in Hindi: मूंग दाल के पकोड़े, कटलेट, ढोकला और चिल्ला तो सभी ने ट्राइ किया होगा, लेकिन क्या काभी आपने इसके पॉपकॉर्न खाएं हैं, हो गए न शॉक्ड. अगर आप अपनी मूवी नाइट रोमांटिक के साथ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है, जो प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है. वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए एक बेहतरीन स्नैक बन सकता है, लेकिन अब सवाल यह है कि इसे कैसे बनाएं? इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही स्वादिष्ट मूंग दाल पॉपकॉर्न बना सकते है और बिना किसी फिक्र के सेहतमंद स्नैक का मजा ले सकते है. 

चलिए जानते हैं,

सामग्री क्या लेनी है:

  • हरी मूंग दाल
  • तेल
  • नमक 
  • पानी
  • चाट मसाला या भुना हुआ जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च

घर पर मूंग पॉपकॉर्न बनाने कैसे हैं?

मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें पानी में 6 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें. अगली सुबह दाल का सारा पानी निकाल दें. इसके बाद दाल को एक साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैला दें. इसे करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में सूखने दें ताकि सतह पर बिल्कुल भी नमी न रहे. अब एक भारी तले वाले पैन या कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. फिर इसमें भीगी हुई दाल डालकर फौरन पैन को ढक्कन से ढक दें. दाल पॉपकॉर्न की तरह फूलने और चटकने लगेगी. बराबर पकने के लिए पैन को धीरे से हिलाते रहे. जब चटकने की आवाज कम हो जाए, तो आंच बंद कर दें, अब इसपर नमक और मसाले छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले सब जगह लग जाएं और गरमागरम परोसें. 

इसे भी पढ़ें: 7 FAQS: अंडा खाने से वजन कम होता है? क्या कोलेस्ट्रॉल और लिवर की सेहत के लिए अंडे अच्छे हैं, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच लेबनान और इजरायल में कितनी मची तबाही? Ground Report से समझें हालात