Paratha Recipe For Breakfast: पराठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. नाश्ते में पराठा हर भारतीय को खाना पसंद होगा, हमें तो है. शायद यही कारण है कि पराठे की अनगिनत वैराइटी आपको मिल जाएंगी. अगर आप भी पराठा खाने के शौकीन हैं और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं. तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे ही हेल्दी और टेस्टी पराठे के बारे में बता रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये कि अगर आप डाइट पर हैं वजन को कम करना चाहते हैं, तो भी इसका सेवन कर सकते हैं. इस रेसिपी को the.food.talks ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के चलते हैं रेसिपी पर.
कैसे बनाएं प्रोटीन रिच पराठा- (How To Make Protein Rich Paratha)
विधि-
1. 1 कप उबले मटर, 150 ग्राम पनीर, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, स्वादानुसार नमक और एक कप पानी को एक साथ पीसकर चिकना पेस्ट बना लें.
3. इस पेस्ट को 2 कप मल्टीग्रेन आटे, 1 कप 3-4 घंटे भिगोई हुई मूंग दाल, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक, 1 कटा हुआ प्याज और मुट्ठी भर धनिया पत्ती में मिलाएं. नरम आटा गूंथ लें, ढककर 5-10 मिनट के लिए रख दें.
4. आटे की एक लोई लें, पराठे को पतला बेल लें और गरम तवे पर दोनों तरफ से सेकें, फिर घी/मक्खन/तेल लगाएं.
6. चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें.
मल्टीग्रेन आटा के फायदे- (Multigrain Atta Ke Fayde)
मल्टीग्रेन आटा को गेहूं, चना, रागी, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन आदि को शामिल करके बनाया जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक खनिज भरपूर पाए जाते हैं. इसके सेवन से पाचन को बेहतर करने, वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है.
मूंग दाल के फायदे- (Moong Dal Ke Fayde)
दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. मूंग की दाल में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है.
हरी मटर के फायदे- (Hari Matar Ke Fayde)
हरी मटर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी,विटामिन ए, मैग्नीशियम, आयरन का पावरहाउस है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. इसके सेवन से पाचन को बेहतर रखने, वजन को घटाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- Women's Day 2026: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कैसी रखनी चाहिए अपनी डाइट, जानें कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














