गर्म पानी में मिलाएं पुदीना-नींबू-शहद, हेल्दी ड्रिंक से पाचन में सुधार और दमक उठेगा चेहरा

अव्यवस्थित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान सौ समस्याओं की वजह होते हैं, हालांकि प्रकृति ने औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहतमंद रखने में कारगर होते हैं. आयुर्वेद पुदीना-नींबू-शहद से बने ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में जानकारी देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Lemon Water Benefits: अव्यवस्थित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान सौ समस्याओं की वजह होते हैं, हालांकि प्रकृति ने औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहतमंद रखने में कारगर होते हैं. आयुर्वेद पुदीना-नींबू-शहद से बने ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में जानकारी देता है. हेल्दी ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बेहतर और सेहत में सुधार होता है, हालांकि डायबिटीज या एसिडिटी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

हेल्दी ड्रिंक 

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने एक सरल और प्राकृतिक हेल्दी ड्रिंक की सिफारिश की है, जो रोजाना सुबह पीने से सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है. यह पुदीना, नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर बनाया गया पेय है. यह ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकती है, जो धीरे-धीरे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है.

फायदे

एनएचएम के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सुधारता है, ब्लोटिंग (पेट फूलना) को कम करता है और त्वचा पर निखार लाता है. पुदीना पेट को शांत करता है और एसिडिटी से राहत देता है. नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और शहद प्राकृतिक मिठास और एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है, जो गले की खराश और खांसी में भी फायदेमंद है. गर्म पानी इन सबको मिलाकर पाचन को तेज करता है और दिन की शुरुआत ताजगी से भरी होती है.

इस हेल्दी ड्रिंक के सेवन से कई फायदे मिलते हैं. पुदीना और नींबू पेट की मालिश करते हैं, कब्ज और अपच दूर करते हैं, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं. विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है. पुदीना गैस और सूजन को कम कर पेट को हल्का रखता है. इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है. नींबू और शहद मिलकर सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं. गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और शहद तुरंत एनर्जी देता है.

कैसे बनाएं:

हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि आसान है, इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें. 7 से 10 पुदीने की ताजी पत्तियां मसलकर डालें. इसमें 1 या 2 चम्मच शहद मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan | T20 World Cup: आज होगा 'महामुकाबला, देशभर में जीत की दुआएं! | Surya | Salman