लेमन ग्रास के चौंकाने वाले फायदे, सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद

Lemon Grass Benefits: लेमन ग्रास टी न केवल पाचन सुधारती है, बल्कि प्राकृतिक रूप से तनाव से राहत देती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है. आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल हो रही यह चाय सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए भी बेहतरीन है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Lamon Grass Tea: लेमन ग्रास का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

Lemon Grass Benefits: सदियों से उपचार के लिए आयुर्वेद में औषधीय पौधों का इस्तेमाल होता आया है, लेकिन आज के समय में वैज्ञानिक नाम देकर पुराने औषधीय पौधों और घास को बाजार में बेचा जा रहा है. हम बात कर रहे हैं लेमन ग्रास की, जिसका उपयोग सेलिब्रिटीज से लेकर फिटनेस से जुड़े लोग भी कर रहे हैं. कुछ सालों में लेमन ग्रास का क्रेज लोगों के बीच बहुत बड़ा है, लेकिन सदियों पहले से हमारे आयुर्वेद में लेमन ग्रास का उपयोग होता आ रहा है.

लेमन ग्रास के फायदे 

लेमन ग्रास एक औषधीय गुणों से भरपूर घास है, जिसका उपयोग कई तरह की बीमारियों में किया जाता है. आयुर्वेद में लेमन ग्रास को 'भूस्तृण' कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करता है और जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत दिलाता है. लेमन ग्रास का स्वाद थोड़ा कड़वा और तीखा होता है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है. लेमन ग्रास का सेवन नसों को शांत करता है और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करके मस्तिष्क और शरीर के संकेतों को मजबूत करता है.

इसके साथ ही लेमन ग्रास खांसी, बुखार, तपेदिक, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मलेरिया, आंखों की सूजन, मसूड़ों की सूजन, निमोनिया और रक्त की अशुद्धि से जुड़े विकारों में भी काम आता है. लेमनग्रास का तेल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, मतली, मासिक धर्म संबंधी समस्याओं और सिरदर्द से राहत देता है. इसके अलावा, लेमनग्रास का लेप अगर त्वचा संबंधी परेशानी में लगाया जाए तो यह दवा की तरह काम करता है.

ये भी पढ़ें: लिवर को साफ कर देगा ये एक ड्रिंक, मोटे पेट को करेगा फ्लेट, सुबह-सुबह खाली पेट लेंगे तो कब्ज का भी करेगा इलाज

Advertisement

अगर आपको काम के बीच कैफीन की जरूरत पड़ती है तो कैफीन की जगह लेमन ग्रास टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्वाद और सेहत दोनों में बेहतर है. लेमनग्रास तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं. नींद की परेशानी और तनाव को दूर करने के लिए लेमनग्रास का तेल सबसे अच्छा विकल्प है. इसे चेहरे पर या माथे पर हल्की मसाज के साथ लगा सकते हैं.

लेमन ग्रास का सेवन कैसे करें

अब जानते हैं कि किन-किन तरीकों से लेमन ग्रास का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए रोजाना लेमन ग्रास का ताजा जूस पिया जा सकता है, जो शरीर को टॉक्सिन से मुक्त करने में मदद करेगा और शरीर को अनगिनत लाभ देगा. दूसरा, जूस की जगह इसकी चाय बनाकर भी पी जा सकती है.

Advertisement

लेमन ग्रास की चाय कैसे बनाएं

लेमन ग्रास टी बनाने के लिए ताजा या सूखे लेमन ग्रास के डंठल लें, काटकर पानी में उबाल लें. इसे 5 से 10 मिनट तक उबालने के बाद छान लें. स्वाद के लिए इसमें शहद या नींबू भी मिला सकते हैं. लेमन ग्रास टी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे रोजाना 1 या 2 कप से ज्यादा न पीएं. गर्भवती महिलाएं या कोई दवा ले रहे हों तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Middle East War: क्या Iran करेगा Ukraine पर मिसाइल हमला? Israel Drone War में Zelensky की एंट्री